पाकिस्तान और कांग्रेस का एजेंडा और इरादे एक है-अमित शाह
नई दिल्ली. जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के बीच 370 के मुद्दे पर राजनीति गर्मा गयी है। पाकिस्तान के रक्षामंत्री ने जो बयान दिया है। उससे एनसी और कांग्रेस नेता दोनों भी भाजपा के निशाने पर आ गयी है। केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने पाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ ने बयान को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है।
गृहमंत्री अमित शाह ने एक्स पर लिखा
अमित शाह ने कहा है कि पाक रक्षामंत्री की बात ने एक बार फिर कांग्रेस को एक्सपोज कर दिया है। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस और पाकिस्तान के इरादे और एजेंडा दोनों ही एक है। दरअसल में ख्वाजा आसिफ ने अनुच्छेद 370 पर कहा था कि पाकिस्तान 370 की बहाली पर कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस के साथ है आसिफ ने कहा है कि हम अनुच्छेद 370 पर कांग्रेस गठबंधन के रूख से सहमत है।
पाकिस्तान-कांग्रेस का एजेंडा एक
केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा है कि पाकिस्तान के रक्षामंत्री का आर्टिकल 370 और 35ए पर कांग्रेस और एनसी के समर्थन की बात ने एक बार फिर से कांग्रेस एक्सपोज कर दिया है। इस बयान ने पुनः यह स्पष्ट कर दिया है कि कांग्रेस और पाक के इरादे भी एक और एजेंडा भी एक है।

