आईसक्रीम खायी पैसे मांगे तो दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, मोबाइल और 18 हजार रूपये छींन कर फरार हो गये बदमाश
ग्वालियर. दो मोटरसाईकिल पर सवार 4 बदमाशों ने आइसक्रीम तो खा ली, लेकिन जब 120 रूपये बिल चुकाने का मौका आया तो धीरे-धीरे वहां से खिसकने लगे। जब आईसक्रीम पार्लर वाले ने रूपये मांगे तो मोटरसाईकिल सवार युवकों ने सभी के सामने यह हरकत नागवार गुजरी। फिर क्या था उन्होंने आइसक्रीम वाले को सरे राह सड़क पर दौड़ा-दौड़ा कर पीटा और साथ ही उसका मोबाइल, 18 हजार रूपये लूट कर ले गये। घटना इन्दरगंज थाना क्षेत्र गुरूद्वारा चौहारा के पास की है। घायल आइसक्रीम वाला इंदरगंज थाने पहुंचा है। यहां लूट की शिकायत की है। पुलिस ने लूट का मामला दर्ज कर लिया है। घटना की सच्चाई का पता करने के लिये पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में मारपीट व लूट की पूरी घटना कैद हो गयी। पुलिस फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश करने में जुट गयी है।
यह है पूरा मामला
शहर के दाना ओली फौजदारों का मोहल्ला निवासी नारायण दास चौरसिया आइसक्रीम बेचने का काम करता है। रविवार रात 11.45 बजे वह डीडी मॉल के पास गुरुद्वारा चौराहा पर अपना आइसक्रीम कार्ट (ठेला) लगाकर खड़ा था, तभी उसके पास दो बाइक पर सवार होकर चार युवक आए उन्होंने आइसक्रीम खाने के लिए मांगी। उन्होंने जितनी आइसक्रीम मांगी नारायण दास देता गया। जब बाइक सवार आइसक्रीम खाकर बिना पैसे दिए चल दिए तो आइसक्रीम वाले ने उन लोगों से पैसे मांगे। बस फिर क्या था बदमाशों का पारा चढ़ गया और उन्होंने पहले उसको धमकी दी। धमकी के बाद आइसक्रीम बेचने वाले से विवाद होने लगा। विवाद इतना बढ़ गया कि चारों बदमाशों ने उसके साथ मारपीट करना शुरू कर दी। वहीं चारों बदमाशों ने उससे मोबाइल और 18 हजार रुपए भी छीन लिए। रुपए, मोबाइल छीनने के बाद चारों बदमाश वहां से भाग निकले। मारपीट के दौरान घायल हुआ नारायण पुलिस थाने जा पहुंचा। जहां उसने अपने साथ हुई घटना पुलिस को बताई। मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के CCTV कैमरे खंगाले तो पूरी घटना एक कैमरे में रिकॉर्ड मिली है। वहीं पुलिस ने CCTV के आधार पर चारों बदमाशों के खिलाफ लूट और मारपीट का मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

