व्हाट्सएप, फेसबुक और इन्टाग्राम का सर्वर डाउन से पूरी दुनिया यूजर्स परेशान
नई दिल्ली. सोमवार की रात को दुनिया भर में फेसबुक, व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम का सर्वर अचानक डाउन हो गया है। रात को लगभग 9.15 बजे तीनों के सर्वर डाउन हो गये हैं। जिससे यूजर्स को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। इसे लेकर व्हाट्सएप करना पड़ा । इसे लेकर व्हाट्सएप ने कहा है कि हमें कुछ लोगो द्वारा इसके काम नहीं करने की शिकायतें मिली हैं। हम इसे सही करने का प्रयास कर रहे हैं। जल्द से जल्द इस संबंध में अपडेट देंगे।
कम ही डाउन होता है फेसबुक
फेसबुक डाउन होने के मामले बहुत कम सामने आते हैं। फिर भी ऐसा होने पर पूरी दुनिया पर सोशल मीडिया यूजर्स पर काफी असर पड़ता है, क्योंकि तीनों बड़े सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक के हैं।कंपनी इस तरह के स्लो डाउन के बारे में कोई जानकारी नहीं देती, न ही इसका कोई कारण बताती हैदिक्कत दूर होने के बाद के बाद भी कंपनी ये नहीं बताती कि ऐसा क्यों हुआ। 2019 में फेसबुक में अब तक का सबसे बड़ा स्लोडाउन हुआ था। उस समय भी कंपनी ने सिर्फ इतना कहा था कि रुटीन मेंटेनेंस ऑपरेशन के दौरान कुछ खराबी आई थी। इसे दूर कर लिया गया।इंडिया में रात के 9 बजे के समय को प्राइम टाइम कहा जाता है क्योंकि ये वो समय होता है जब अधिकतर लोग टीवी या सोशल मीडिया साइट्स पर अपना समय बिताते हैं. एक यूजर ने ट्विटर पर कहा कि फेमस सोशल नेटवर्किंग का 9 बजे के समय सर्वर ठप पड़ जाना योग्य नहीं है. वहीं, वेबसाइट downdetector.com, जो वेब सर्विसेज को ट्रैक करती है, ने भी यूजर्स की शिकायतों में तेज बढ़ोतरी की सूचना दी.
सोशल साइट्स के डाउन होने के बाद लोगों को फेसबुक और वॉट्सऐप मैसेंजर पर भी दिक्कतें आ रही हैं और कोई किसी को मैसेज नहीं कर पा रहा है. ऐसे में लोग टेलीग्राम का सहारा ले रहे हैं या फिर मेल के लिए कम्युनिकेट कर रहे हैं
एंड्रायड, IOS और PC सभी जगह दिक्कत
तीनों प्लेटफॉर्म के डाउन होने की समस्या एंड्रायड, IOS और PC सभी पर दिखाई दी है। एक ओर जहां फेसबुक और इंस्टाग्राम यूजर्स न्यूज फीड को अपडेट नहीं कर पा रहे हैं, तो वहीं वॉट्सऐप यूजर्स कोई भी मैसेज नहीं भेज पाए।

