अवैध हथियार सहित 3 बदमाश गिरफ्तार
पकड़े गये बदमाषों के पास से 32 बोर की दो पिस्टल व 06 जिंदा राउण्ड एवं 01 कट्टा मय जिंदा राउण्ड के किया जप्त।
ग्वालियर। 21 अप्रैल को एसएसपी ग्वालियर को सूचनाएं प्राप्त हुई कि कलेक्ट्रेट पहाडि़या के बगल वाली रोड एवं रजिस्ट्रार कार्यालय के पास कुछ बदमाषों को अवैध हथियार के साथ देखा गया है। CSP विष्वविद्यालय रत्नेष सिंह तोमर एवं DSP अपराध विजय भदौरिया के थाना प्रभारी क्राईम ब्रांच दामोदर गुप्ता एंव थाना विष्वविद्यालय संतोष मिश्रा के क्राईम ब्रांच व थाना पुलिस बल की 2 टीमें बनाकर बताये स्थानों पर भेजा गया।
प्रथम पुलिस टीम द्वारा
कलेक्ट्रेट पहाडि़या के बगल वाली रोड पर पहुंचकर देखा गया तो वहां एक सदिग्ध व्यक्ति खड़ा दिखाई दिया, जिसने पुलिस टीम को देखकर भागने का प्रयास किया। परन्तु पुलिस टीम द्वारा उक्त व्यक्ति को घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पुलिस टीम द्वारा पकडे गये व्यक्ति की तलाषी लेने पर उसके पास से एक 32 बोर की पिस्टल मय 03 जिंदा राउंड के मिली, जिसे विधिवत जप्त किया गया। पकड़े गये व्यक्ति से पूछताछ करने पर उसने स्वंय को जिला दतिया का निवासी होना बताया। उससे मिले अवैध हथियार के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
द्वितीय पुलिस टीम द्वारा
रजिस्ट्रार कार्यालय के पास पहुंचकर देखा गया तो वहां 2 सदिग्ध व्यक्ति खड़े दिखाई दिये, जिन्होने पुलिस टीम को देखकर भागने का प्रयास किया। परन्तु पुलिस टीम द्वारा उक्त दोनों व्यक्तियों को घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पुलिस टीम द्वारा पकडे गये व्यक्तियों की तलाषी लेने पर एक व्यक्ति के पास से 32 बोर की पिस्टल मय 03 जिंदा राउण्ड तथा दूसरे व्यक्ति के पास से 01 कट्टा मय एक जिंदा राउण्ड के मिला, जिसे विधिवत जप्त किया गया। पकड़े गये व्यक्तियों से पूछताछ करने पर दोनों व्यक्तियों ने स्वंय को षिंदे की छावनी, लष्कर का निवासी होना पाया गया।
उक्त दोनों कार्यवाहियों में क्राईम टीम से– एएसआई सतीश यादव, राजीव सोलंकी, हैडकांस्टेबल. रामबाबू सिंह, मुकेश चौहान, चन्द्रवीर, महिला आरक्षक. राखी वैष्य, एसआई रूद्र पाठक, एएसआई भूपेन्द्र कटारे, हैड कांस्टेबल उमेष शर्मा आदि ने अवैध हथियार बेचने से पहले घेराबंदी कर दबोचने के लिये कामयाब मिली।

