पेट्रोल 9.50 रूपये गैस सिलेंडर 200 रूपये और डीजल 7 प्रति लीटर दाम कम
नई दिल्ली. केन्द्र सरकार ने लगातार बढ़ते दामों के बाद अब अचानक सरकार ने लोगों के लिये पेट्रोल, डीजल और गैस सिलेण्डर के दाम घटाये है। पेट्रोल में 9.50रूपये, गैस सिलेण्डर 200 रूपये और डीजल 7 रूपये की कटौती की गयी है।
केन्द्र सरकार ने लोगों को राहत देते हुए शनिवार को पेट्रोल -डीजल के उत्पाद शुल्क कम किया है। केन्द्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने यह जानकारी देते हुए बताया कि हमने केन्द्रीय उत्पाद शुल्क कम किया हे।

