LatestNewsराजनीतिराज्य

अवैध शराब के विरुद्ध आबकारी विभाग ग्वालियर की कार्यवाही

ग्वालियर अवैध शराब के विनिर्माण, संग्रहण व विक्रय के विरुद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत 3 जनवरी को कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह एवं सहायक आबकारी आयुक्त संदीप शर्मा के मार्गदर्शन में वृत्त आंतरिक अंतर्गत कंजरोंऔर बंजारों के डेरो मोहना,बड़गांव और घाटीगांव में दबिश दी गई। दबिश के दौरान तलाशी लेने पर तीनो क्षेत्र के भिन्न भिन्न स्थानों से लगभग 40000 kg गुड़ लाहन बरामद हुआ। जिसे सेम्पल लेकर मौके पर नष्ट किया गया। 500 लीटर हाथ भट्टी मदिरा और 2 दुपहिया वाहन मौके से भागते हुए कंजरो के कब्जे से जब्त किए गए। उस दौरान कंजर मौके से भाग निकले।
उक्त कार्यवाही में मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत धारा 34 के 02 ज्ञात और 03 अज्ञात प्रकरण पंजीबद्व किये गये। कार्यवाही में जब्त मुद्देमाल का अनुमानित मूल्य लगभग 22 लाख रु. है कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक श्रीमती मोनिका पाठक,मनीष द्विवेदी, विवेक पटसारिया, रविशंकर यादव एवं मुख्य आरक्षक और आरक्षको के साथ वाहन चालकों की सराहनीय भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *