अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन पहुंचे पीएम मोदी के निवास पर, द्विपक्षीय बैठक शुरू

नई दिल्ली. अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन G20 समिट के लिये 3 दिन के लिये भारत आये हैं। वह दिल्ली के PALAM एयरपोर्ट पर लैंड हुए। यहां केन्द्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह ने उन्हें रिसीव किया है। बाइडेन इसके बाद भारत में अमेरिकी एम्बेसडकर एरिक गार्सेटी और उनकी बेटी से भी मिले। अमेरिकी राष्ट्रपति थोडी देर में PM आवास पर नरेन्द्र मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे।
अमेरिका के NSA जेक सुलिवन ने बताया कि इस बीच दोनों देशों के बीच सिविल न्यूक्लियर टेक्नोलॉजी में सहयोग बढ़ाने पर भी चर्चा होगी। इस बीच छोटे मॉड्यूलर परमाणु रिएक्टरों पर समझौता हो सकता है। इसके अलावा दोनों देशों के बीच जीई जेट इंजन डील पर भी बात आगे बढ़ सकती है।
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन G20 समिट के लिए भारत पहुंच चुके हैं। दिल्ली पहुंचने के बाद उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की। इस मुलाकात पर शुरुआती प्रतिक्रया देते हुए PMO ने कहा कि कई अहम मुद्दों पर बातचीत हुई है। दोनों नेता इस बात पर फोकस्ड थे कि भारत और अमेरिका के रिश्ते और मजबूत किए जाएं। इसके पहले बाइडेन के पालम एयरपोर्ट पर उतरने के बाद केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह ने उन्हें रिसीव किया। बाइडेन इसके बाद भारत में अमेरिकी एम्बेसडर एरिक गार्सेटी और उनकी बेटी माया से भी मिले।

अमेरिका के NSA जेक सुलिवन ने बताया कि इस दौरान दोनों देशों के बीच सिविल न्यूक्लियर टेक्नोलॉजी में सहयोग बढ़ाने पर भी चर्चा होगी। इस दौरान छोटे मॉड्यूलर परमाणु रिएक्टरों पर समझौता हो सकता है। इसके अलावा दोनों देशों के बीच GE जेट इंजन डील पर भी बात आगे बढ़ सकती है।
G20 के नेता ‘वन अर्थ वन फैमिली’ के लिए साझा करेंगे दृष्टिकोण
PM मोदी ने कहा कि वैश्विक नेता दिल्ली के राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देंगे. उन्होंने कहा कि G20 नेता एक स्वस्थ ‘वन अर्थ’ के लिए ‘वन फैमिली’ की तरह मिलकर एक स्थायी और न्यायसंगत भविष्य के लिए अपने सामूहिक दृष्टिकोण को साझा करेंगे. पीएम मोदी ने तीनों नेताओं का जिक्र करते हुए लिखा कि आज शाम मैं अपने आवास पर 3 द्विपक्षीय बैठकों की प्रतीक्षा कर रहा हूं.
PM मोदी इन नेताओं के साथ करेंगे मीटिंग
9 सितंबर को पीएम मोदी यूके, जापान, जर्मनी और इटली के नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे. इसके अलावा 10 सितंबर को पीएम मोदी फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों के साथ लंच मीटिंग करेंगे. प्रधानमंत्री मोदी कोमोरोस, तुर्की, संयुक्त अरब अमीरात, दक्षिण कोरिया, EU/EC, ब्राजील और नाइजीरिया के नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें करने के साथ-साथ कनाडा के राष्ट्रपति जस्टिन ट्रूडो के साथ एक अतिरिक्त बैठक भी करेंगे.
G20 को लेकर राजधानी दिल्ली में चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा
इस बीच G20 शिखर सम्मेलन की पूर्व संध्या पर राष्ट्रीय राजधानी में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और पुलिस, अर्धसैनिक बल और अन्य एजेंसियां शहर में कड़ी निगरानी रख रही हैं. दिल्ली के प्रगति मैदान में होने वाले G20 शिखर सम्मेलन से पहले दिल्ली पुलिस द्वारा रणनीतिक स्थानों पर सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं. सीमावर्ती क्षेत्रों में गश्त बढ़ा दी गई है.

