सिंधिया ने कहा मैं भी बुढ़ापे की तरफ जा रहा हूं, 20 साल पहले जैसी स्थिति नहीं रही
अशोकनगर. युवा चेहरे के रूप में पहचाने जाने वाले केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शुक्रवार को पहली बार खुले मंच से खुद के बुढ़ापे की तरफ जाने की बात कह डाली। तुलसी पार्क परिसर में 42.23 करोड़ के विकास कार्यों के शिलान्यास व लोकार्पण समारोह में उन्होंने कहा कि मैं थोड़ा जवान दिखता हूं, लेकिन मैं भी अब बुढ़ापे की तरफ जा रहा हूं।
अब 20 साल पहले जैसी स्थिति नहीं रही। फिर भी पूरी क्षमता के मुताबिक परिश्रम करने से पीछे नहीं हटता। सिंधिया ने युवा कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए अशोक नगर जिले के विकास के लिए हर समय तैयार रहने का भरोसा दिलाया।

