ग्वालियर की उड़ान को पंख: जून से जबलपुर-भोपाल भी जुडेंगे,अब 10 शहरों के लिए सीधी फ्लाइट
ग्वालियर. ग्वालियर में हवाई सेवाओं की उड़ान अब और उंची होगी। अब जबलपुर और भोपाल के लिए भी सीधी फ्लाइट मिलेगी जिसके बाद हवाई सेवा से सीधे जुड़ने वाले शहरों की संख्या 10 हो जाएगी। नागरिक उडडयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने टवीट कर चार जून से ग्वालियर-भोपाल और जबलपुर के बीच हवाई सेवा शुरू होन की जानकारी साझा की। यह सेवा एलाइंस एयर हवाई सेवा कंपनी की ओर से शुरू की जा रही है,अब ग्वालियर में तीन हवाई सेवा कंपनियां हो जाएंगी। प्रदेश में इंदौर के बाद ग्वालियर से सबसे ज्यादा शहरों के लिए हवाई सेवाएं हैं। हवाई सेवाओं के लगातार विस्तार से यह साफ है कि ग्वालियर के विकास-पर्यटन को भी इससे रफ्तार मिलेगी।
वर्तमान में ग्वालियर से आठ शहरों के लिए हवाइ सेवा का संचालन किया जा रहा है जिसमें स्पाइस जेट हवाइ सेवा कंपनी की छह शहरों के लिए सीधी सेवा है। इंडिगो की दो शहरों लिए फ्लाइट है। अब एलाइंस एयर की दो शहर जबलपुर और भोपाल के लिए सेवा शुरू हो जाएगी। वहीं एयर इंडिया कंपनी भी जून माह में प्रदेश के चुनिंदा शहरों के लिए हवाई सेवा शुरू कर सकती है।

