श्री अष्ट महालक्ष्मी मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा पीठाधीश्वर श्री1008 स्वामी अवधेशानंद जी गिरी के मुख्य आतिथ्य एवं सीएम डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता होगी

ग्वालियर. श्री अष्ट महालक्ष्मी मंदिर का निर्माण 2018 में 22 सदस्यों ने मिलकर शुरू किया था अब यह मंदिर 13 करोड़ की लागत से 6 वर्षो में बनकर तैयार हुआ है। श्री अष्ट महालक्ष्मी मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के लिये 1 से 7 मार्च के बीच होंगे। श्री अष्ट महालक्ष्मी मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा 7 मार्च की सुबह 11 बजे होगी। इसमें मुख्य अतिथि जूना अखाड़ा के पीठाधीश्वर श्री1008 स्वामी अवधेशानंद जी गिरी, मप्र के मुख्यमंत्री डॉ. मोहनसिंह यादव अध्यक्षता और विशिष्ठ अतिथि केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, मप्र के विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर होंगे। यह जानकारी जौरासी स्थित ट्रस्ट हनुमान मंदिर के अध्यक्ष सुरेश चतुर्वेदी, सचिव प्रेमसिंह भदौरिया, उपाध्यक्ष एसएस तोमर और आयोजन सचिव वीरेन्द्र शर्मा ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए दी।
प्राण प्रतिष्ठा संपन्न करायेंगे पंडितगण
1 से 7 मार्च के बीच होने वाली प्राण प्रतिष्ठा को वेदमूर्ति धनपाठी पंडित गोपालप्रसाद शर्मा, नई दिल्ली के संस्कृत विद्यालय के विभागाध्यक्ष लाल बहाुदर शास्त्री, गोरखपुर संस्कृत महाविद्यालय आचार्यत्व एवं निर्देशन में संपन्न होगी।
1 से 7 मार्च के बीच होगी प्राण-प्रतिष्ठा के कार्यक्रम
प्रथम दिवस- 1 मार्च को सुबह 11 बजे प्रायश्चित एवं कलश यात्रा होगी जिसमें विधायक कृष्णा गौर शामिल होगी।
द्वितीय दिवस- 2 मार्च को पंचांड्ग पूजन एवं मंडप प्रवेश।
तृतीय दिवस- 3 मार्च को मण्डप पूजन, वेदी पूजा एवं जलाधिवास।
चर्तुथ दिवस- 4 मार्च को मण्डप पूजन, अग्नि स्थापन, अन्नधिवास, कलाधिवास, पुष्पाधिवास, वस्त्राधिवास, प्रसाद, वास्तुपूजन।
पंचम दिवस- 5 मार्च को मंडप पूजन, मूर्ति स्पन, प्रसाद स्पन, नगर भ्रमण, मूर्ति न्यास एवे शैय्याधिवास।
षष्ट्म दिवस- 6 मार्च को मंडप पूजन, प्राण प्रतिष्ठा, पूर्णाहुति एवं विसर्जन।
सप्तम दिवस- 7 मार्च की सुबह 11 बजे वेदपाठ, लोकार्पण एवं भंडारा ।

