लोकायुक्त ने 25 हजार रूपये की रिश्वत लेते 2 पटवारी रंगे हाथों गिरफ्तार

शिवपुरी. पिछोर में लोकायुक्त टीम ने एक पटवारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है। पटवारी दिग्विजयसिंह परिहार ने रिश्वत लेने के लिये अपने सहयोगी पटवारी प्रहलाद वर्मा के हनुमानबाग कॉलोनी स्थित किराये के मकान को ठिकाना बनाया था। जैसे ही शिकायतकर्त्ता ने उससे 25 हजार रूपये की रिश्वत ली। वैसे ही दोनों पटवारियों का दबोचा गया है।
लोकायुक्त टीम ने रंगे हाथों दबोचा
लोकायुक्त टीम ने योजना के अनुसार शिकायतकर्ता को शेष रकम 23 हजार रूपये की रकम लेकर पटवारी के पास भेजा, जैसे ही पअवारी ने रिश्वत की रकम हाथ में ली, लोकायुक्त की टीम ने उसे दबोच लिया। इस कार्यवाही में सहयोगी पटवारी प्रहलाद वर्मा भी आरोपी बनाये गये है। लोकायुक्त ने दोनों पटवारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्यवाही जारी है।
नामान्तरण के एवज में मांगे थे 25 हजार रूपये
जानकारी के अनुसार छिरवाहा गांव के किसान शंकर लोधी से नामान्तरण और वसीयत के नाम पर छिरवाहा हल्का के पटवारी प्रहलाद परिहार ने 25 हजार रूपये की रिश्वत मांगी थी, इससे शंकरलोधी उसे 2 हजार रूपये एडवांस दे चुका था। लेकिन पूरी रकम देने से पहले उसने लोकायुक्त ग्वालियर में शिकायत कर दी।
साथी पटवारी को बनाया गया सह-आरोपी
लोकायुक्त निरीक्षक ब्रजमोहन नरवरिया ने बताया कि छिरवाहा निवासी शंकरलोधी ने लोकायुक्त ग्वालियर कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी। ऐसा शिकायत में बताया था कि छिरवाहा हल्के के पटवारी दिग्विजय सिंह परिहार ने जमीन नामान्तरण के बदले उससे 30 हजार रूपये मांगे थे। शिकायत का सत्यापन कराया गया। इसमें पता चला है कि पटवारी दिग्विजय सिंह ने नामान्तरण बदले 30 हजार रूपये की रिश्वत मांगी गयी थी। लेकिन वह 25 हजार रूपये की रिश्वत पर मान गया। वह इससे पहले 2 हजार रूपये की रिश्वत ले चुका था। आज टीम ने पटवारी को दिग्विजय सिंह को अन्य पटवारी प्रहलाद वर्मा के घर रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। डीएसपी विनोद सिंह कुशवाहा, इंस्पेक्टर बृजमोहन नरवरिया, इंस्पेक्टर बलराम 15 सदस्यीय दल के द्वारा कार्यवाही की जा रही है

