LatestNewsराज्य

फरवरी में फिर बदलेगा एमपी का मौसम, 21 फरवरी से 2-3° गिरेगा पारा

भोपाल. फरवरी के आखिरी दिनों में मध्य प्रदेश का मौसम फिर बदलेगा। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे यानी 21 फरवरी से दिन-रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट होने का अनुमान जताया है। इससे पहले बुधवार को भोपाल समेत कई शहारों में बादल छाए रहे है। दूसरी ओर इंदौर-उज्जैन में दिन में गर्मी का असर देखा गया। मौसम विभाग के अनुसार अभी दक्षिण पाकिस्तान और राजस्थान के ऊपर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम है। वहीं उत्तर भारत में वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव है। इस वजह से प्रदेश में भी मौसम बदला है।
रात में हल्की बारिश, सुबह हुई बूंदाबांदी
भिंड और मुरैना में देर रात हल्की बारिश हुई, जिससे मौसम में ठंडक बढ गई। गुरूवार सुबह मुरैना में बूंदाबांदी देखने को मिली। बदलते मौसम से तापमान में गिरावट दर्ज की गई जिससे ठंड का असर फिर बढ सकता है।
भोपाल में दिनभर बादल छाए, पर पारा नहीं लुढ़का
बुधवार को भोपाल में दिनभर बादल छाए रहे, लेकिन पारा नहीं लुढ़का। यहां दिन का तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पचमढ़ी में 27.3 डिग्री, रायसेन में 29 डिग्री, नरसिंहपुर में 29.2 डिग्री, नौगांव में 28 डिग्री रहा। कई शहरों में दिन के तापमान में 3 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि, रात में पारे में बढ़ोतरी देखने को मिली है। मंगलवार-बुधवार की रात सिवनी-दमोह में 17 डिग्री, खंडवा-खरगोन में 18 डिग्री और नर्मदापुरम में 19 डिग्री दर्ज किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *