LatestNewsराज्य

PM मोदी भोपाल में MP के विधायकों, लोकसभा व राज्यसभा सांसदों के साथ बैठक करेंगे

भोपाल. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भोपाल में पहली बार मध्यप्रदेश के विधायकों, लोकसभा और राज्यसभा सांसदों के साथ बैठक करेंगे। बैठक 23 फरवरी की शाम को कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में होगी जहां पीएम मोदी करीब दो घंटे तक चर्चा करेंगे। इस बैठक में विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर को छोडकर मध्य प्रदेश के सभी 163 विधायक, लोकसभा-राज्यसभा के 37 सांसद और चुनिंदा बीजेपी पदाधिकारी सहित कुल 208 नेता ही मौजूद रहेंगे।
विधायकों, सांसदों के साथ डिनर करेंगे पीएम
बैठक के बाद प्रधानमंत्री मोदी कुशाभाऊ ठाकरे सभागार परिसर के ग्राउंड में ही विधायकों, सांसदों के साथ डिनर भी करेंगे। इसके बाद वे राजभवन के प्रेसिडेंशियल सुइट में रात्रि विश्राम करेंगे। अगले दिन 24 फरवरी को सुबह 10 बजे राजभवन से मानव संग्रहालय के लिए रवाना होंगे। यहां ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का उद्घाटन करने के बाद वे करीब 11:30 बजे एयरपोर्ट के लिए रवाना हो जाएंगे।
पीएम के साथ मंच पर सिर्फ पांच कुर्सियां लगेंगी
ठाकरे सभागार में प्रधानमंत्री मोदी के साथ मंच पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, दोनों डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ला ही बैठेंगे। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, ज्योतिरादित्य सिंधिया, वीरेंद्र कुमार खटीक, डीडी उईके, सावित्री ठाकुर, एल मुरुगन, जॉर्ज कुरियन सहित मोहन कैबिनेट के मंत्री सामने राउंड टेबल पर बैठेंगे।
आगे की लाइन में बैठेंगे सभी केंद्रीय मंत्री
कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में मंच के सामने दो लाइन में 40 कुर्सियां लगाई जाएंगी। इसके बाद 32 टेबल लगाई गई हैं। हर टेबल पर सी शेप में पांच-पांच कुर्सियां लगाई जाएंगी। आगे की लाइन में कुर्सियों पर केंद्रीय मंत्रियों के साथ बीजेपी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा और बीजेपी के सभी प्रदेश महामंत्री बैठेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al perabet pashagaming pusulabet holiganbet giriş holiganbet güncel giriş holiganbet holiganbet kingbetting giriş lunabet giriş jasminbet jasminbet giriş betcio galabet piabet betcio tokyobet betplay grandpashabet betplay perabet perabet giriş perabet perabet giriş kingroyal kingroyal giriş alobet vaycasino holiganbet giriş piabet betcio meritking deneme bonusu veren siteler pashagaming matbet betplay atlasbet galabet perabet grandpashabet avrupabet avrupabet giriş cratosroyalbet cratosroyalbet giriş alobet alobet giriş alobet alobet giriş avrupabet avrupabet giriş cratosroyalbet cratosroyalbet giriş alobet giriş