LatestNewsराजनीतिराज्य

लोकायुक्त का छापा-नगरनिगम टीसी गोपाल सक्सैना रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार

ग्वालियर. लूटपुरा स्थित नगरनिगम के क्षेत्रीय कार्यालय क्रमांक 3 में रिटायर्ड डीएसपी मकान के नामान्तरण के एवज 3 हजार रूपये डिमांड कर रहा था। उन्होंने की इसकी शिकायत लोकायुक्त एसपी रामेश्वर यादव से की तो उन्होंने टीम को एक्टिव कर दिया और सुबह 6 बजे डीएसपी रिश्वत की राशि देने के लिये पहुंचे तो सादा वस्त्रों में तैनात लोकायुक्त टीम ने सेवानिवृत्त डीएसपी के रिश्वत राशि देने के बाद जैसे सिग्नल मिला तो कर संग्राहक (टीसी) गोपाल सक्सेना को 3 हजार रूपये के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। इस कार्यवाही का नेतृत्व लोकायुक्त टीम की ओर डीएसपी प्रद्युम्न पाराशर के साथ इंस्पेक्टर रानीलता नामदेव, भरत किरार आदि अपनी टीम के साथ कार्यवाही को अंजाम देने में जुटे हुए है।
आवेदक सेवानिवृत्त डीएसपी बीडी पंत ने बताया कि पिछले काफी दिनों अपने मकान का नामान्तरण करने के लिये प्रयासरत थे। लेकिन टीसी गोपाल सक्सेना चक्कर कटवा रहा था। उन्होंने कई बार आग्रह किया लेकिन वह नहीं माना तो अंत में मकान नामान्तरण के एवज 3 हजार रूपये देने के लिये तैयार हो गये और इसकी शिकायत उन्होंने लोकायुक्त एसपी रामेश्वर यादव की तो उन्होंने आगे कार्यवाही के लिये टीम बना दी और रिश्वत लेते हुए टीसी गोपाल सक्सेना को 3 हजार रूपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *