Latestराज्यराष्ट्रीय

GWALIOR में दोस्ती कर छात्रा को होटल ले गया, किया रेप

ग्वालियर. नाबालिग छात्रा को फेसबुक फ्रेंड ने होटल मिलने बुलाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे डाला। घटना पड़ाव थाना क्षेत्र स्थित रॉक ऑन होटल की है। घटना के बाद आरोपी ने छात्रा के अश्लील फोटो व वीडियो बना लिए। जिन्हें वाइरल करने की धमकी देकर वह उसका शोषण करता रहा। शोषण और ब्लैकमेल से परेशान होकर छात्रा थाने जा पहुंची और मामले की शिकायत की। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

यह है पूरा मामला
ग्वालियर के जनकगंज थाना क्षेत्र स्थित ढोली बुआ का पुल पर रहने वाली 17 वर्षीय छात्रा 12 वीं कक्षा में पढ़ती है। कुछ दिन पहले उसकी फेसबुक पर कैलाश शर्मा निवासी एडीमल का पुरा महुआ रोड मुरैना से दोस्ती हुई और दोस्ती के बाद उनके बीच फेसबुक और वाट्सएप पर चैटिंग और बातचीत होने लगी। 10 दिसम्बर को कैलाश ने उसे मिलने बुलाया और जब वह मिलने पहुंची तो वह उसे बातचीत करने की कहकर पड़ाव थाने के पास रॉक ऑन होटल लेकर पहुंचा। कमरे में पहुंचते ही वह उससे गलत हरकतें करने लगा। जब उसने विरोध किया तो धमकाकर उसके साथ गलत काम किया। वारदात को अंजाम देते समय आरोपी ने उसके फोटो और वीडियो बना लिया। वारदात के बाद आरोपी ने उसे धमकाया था कि अगर उसने किसी को कुछ बताया तो वह उसके फोटो और वीडियो वायरल कर देगा। साथ ही वादा किया कि वह उसके साथ शादी करेगा। इसके लिए उसने कोरे पेपर पर अपने हस्ताक्षर व अंगूठा लगाया था।

धमकाकर बुलाने लगा होटल
इसके बाद भी आरोपी उसे ब्लैकमेल कर होटल बुलाता था और उसका शोषण करने लगा। जब छात्रा ने उससे शादी के लिए कहा तो आरोपी ने बताया कि वह तो शादीशुदा है और जब छात्रा ने उसका विरोध किया तो आरोपी ने उसे धमकी दी कि वह उसे बदनाम कर देगा। धमकी की शिकार पीड़िता थाने पहुंची और मामले की शिकायत की। शिकायत पर पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश में पुलिस रवाना कर दी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al virüsbet medusabahis medusabahis giriş grandpashabet grandpashabet giriş jojobet jojobet giriş vaycasino vaycasino giriş pusulabet pusulabet giriş perabet perabet giriş perabet perabet giriş matbet slot oyna perabet perabet giriş hiltonbet perabet perabet perabet betnano holiganbet galabet kalebet holiganbet kingbetting kingbetting giriş lunabet lunabet giriş rulobet betpas atlasbet