Newsराजनीतिराज्य

लॉरेंस बिश्नोई कोर्ट में बोला- मुझे गैंगस्टर या आतंकी न कहा जाये, अहमदाबाद की स्पेशन कोर्ट में दी अर्जी

अहमदाबाद. स्पेशल कोर्ट में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने अर्जी दी है कि उसे गैंगस्टर या आतंकी ना कहा जाये। अर्जी में कहा गया है कि उसके ऊपर कोई भी केस अभी तक साबित नहीं हुआ है और स्टूडेंटस यूनियन के समय से वह जेल में है तो ऐसे में उसको गैंगस्टर या आतंकी कहना गलत होगा। हालांकि सरकार या पुलिस की ओर से इस मामले को लकर अभी तक कोई जवाब नहीं आया है। सरकारी वकील ने 25 सितम्बर तक का समय मांगा है।
कनाडा में हुई गैंगस्टर सुखदल सिंह उर्फ सुक्खा दुनेके की हत्या की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई के फेसबुक अकाउंट पर लेने की बात को वकील ने सरासर गलत बताया है। लॉरेंस बिश्नोई के वकील आनंद ब्रम्हभट्ट का कहना है कि लॉरेंस बिश्नोई के नाम के 150 से अधिक फेसबुक अकाउंट हैं।
वकील आनंद ब्रम्हभट्ट ने कहा है कि अब तो 800 रूपये में अकाउंट वेरीफाइड हो जाता है जो व्यक्ति जेल में बंद है। वह किसी की कैसे हत्या कर सकता है। यह सभी क्लेम गलत हैं और अगर जेल में लॉरेंस को कोई अन्य सुविधा दी जा रही है तो उसके बारे में पुलिस प्रशासन को आधिकारिक बयान देना चाहिये। अगर यह बात सही है तो ऐसे अधिकारी को निलंबित करना चाहिये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *