रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के मुख्य आतिथ्य में INS विशााखापट्टनम युद्धपोत नौसेना में शामिल
मुंबई. आज रविवार को समुद्र में भारत के सबसे शक्तिशाली युद्धपोत आईएनएस विशाखापट्टनम (INS Visakhapatnam) को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के मुख्य आतिथ्य में भारतीय नौसेना (Indian Navy) में शामिल किया गया है। आईएनएस विशाखापट्टनम की कमीशनिंग समारोह में रक्षामंत्री शामिल रहें। यह युद्धपोत आधुनिक जरूरतों को ध्यान में रखते हुए युद्ध के लिहाज से निर्माण किया गया है।
75 % स्वदेशी उपकरणों से तैयार हुआ INS विशाखापट्टनम
आपको बता दें कि INS विशाखापट्टनम को मुंबई के मझगांव डॉकयार्ड में तैयार किया गया है। इस युद्धपोत की सबसे खात बात है कि 75 प्रतिशत हिस्सा पूरी तरह से स्वदेशी है।आने वाले वर्षो में इस क्लास के 3 और युद्धपोत 35 हजार करोड़ रूपये की राशि से तैयार किये जायेंगे।
भारत में निर्मित सबसे लंबा विध्वंसक युद्धपोत
INS विशाखापट्टनम 163 मीटर लंबा और 17 मीटर चौड़ा है। इसका वजन 7,400 टन है। ये युद्धपोत काफी आधुनिक है। ये भारत में निर्मित सबसे लंबा विध्वंसक युद्धपोत हैं जिसपर 50 अधिकारी सहित करीब 300 नौसैनिक तैनात किए जा सकते है।

