साइबर क्राइम-मोबाइल हैक से फ्री करने बदले 2 लाख रूपये की डिमांड, सॉफ्टवेयर इंजीनियर का मोबाइल हैक
ग्वालियर. उपनगर ग्वालियर निवासी एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर और उसके परिजनों के मोबाइल हैक हो गये। हैकर इन लोगों के मोबाइल से रिश्तेदार और परिचितों को अपशब्द लिखकर मैसेज कर रहा है। जब सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने हैकर से बात करने की कोशिश की तो उसने मौसेर भाई का अपहरण करने की धमकी देखक 20 लाख रूपये की मांग की, फिर हैकर ने मोबाइल हैक न करने के एवज में भी 2 लाख रूपये की मांग की। इस मामले में क्राइम ब्रांच ने एफआईआर दर्ज कर ली है।
क्या है पूरा घटनाक्रम
उपनगर ग्वालियर स्थित किलागेट के पास सुभाषपुरी का रहने वाला रजत पुत्र मनोज रस्तोगी सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। वह हैदराबाद की लेगाटो कंपनी में काम करता है और अभी वर्क फ्रॉम होम है। उसकी मां केंद्रीय विद्यालय में शिक्षिका हैंए जबकि पिता सेवानिवृत्त हो चुके हैं। उसका मौसेरा भाई अंश भी उन्हीं के साथ रहता है। रजत और उसके अलावा परिवार के सभी सदस्यों के मोबाइल अचानक हैक हो गए। चारों के मोबाइल से रिश्तेदारए परिचितों को अपशब्द वाले एसएमएस के अलावा सोशल साइट मैसेंजर पर भी मैसेज हैकर द्वारा किए जा रहे हैं। सबसे पहले 12 नवंबर की रात रजत के मोबाइल से उसके ऑफीशियल मैसेंजर ग्रुप पर मैसेज किया गयाए फिर इससे उसका नंबर लेफ्ट हो गया। इसके बाद उसकी मां से साथी शिक्षक को मैसेज गए। इसी तरह अलग.अलग लोगों को मैसेज गए। जब हैकर से रजत ने मैसेंजर के जरिए बात करने की कोशिश की तो उसने उसके मौसेरे भाई को किडनैप करने की धमकी देकर 20 लाख रुपए मांगे। इस मामले में शिकायत एसपी अमित सांघी के पास पहुंची तो एसपी ने एएसपी क्राइम राजेश दंडोतिया को टास्क दिया।
मोबाइल हैक से फ्री करने बदले मांगे 2 लाख रूपये
क्राइम ब्रांच ने इस मामले में एफआईआर दर्ज की और शनिवार को भी हैकर से बात हुई, उसे मोबाइल हैक फ्री करने के बदले में 2 लाख रूपये की मांग की है। इस संबंध में एएसपी राजेश दंडोतिया का कहना है कि मोबाइल हैकिंग का मामला सामने आया है। जिसमें सॉफ्टवेयर इंजीनियर और उसके पूरे परिवार के ही मोबाइल हैक कर लिये गये हैं। इन लोगों के नम्बर से लोगों को मैसेज भेजे जा रहे हैं। धमकाया जा रहा है, पुलिस की तलाश जारी है।

