यूएस ने रोका रूसी सस्ता तेल, पेट्रोलियम मंत्री बोले -तैयार है प्लान
नई दिल्ली. अमेरिका की तरफ से पिछले कुछ दिनों में रूस और उसके साथ व्यापारिक साझेदारी रखने वाले देशों को लगातार टैरिफ की धमकियां (यूस टैरिफ वार्निंग) दी जा रही है। पहले डोनाल्ड ट्रम्प ने रूस पर यूक्रेन के साथ जारी युद्ध को 50 दिन में रोकने या भारी टैरिफ का सामना करने की धमकी दी गयी। वहीं इसके अगले ही दिन नाटो ने रूस के साथ व्यापार करने वाले देशों पर 10प्रतिशत टैरिफ की चेतावनी दी और उनके निशाने पर खासतौर पर भारत, ब्राजील और चीन रहे।
अमेरिकी धमकियों के बीच रूसी तेल का सबसे बड़े खरीदार भारत की ओर से बड़ा बयान जारी किया गया है। केन्द्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने गुरूवार को कहा है कि अगर ऐसा कुछ होता है तो हम उससे निपट लेंगे।
रूस पर प्रतिबंध से बाधित नहीं होगी तेल आपूर्ति
रूस के बहाने भारत सहित अन्य बड़े देशों अमेरिका द्वारा तेल को लेकर साधे जा रहे हैं निशाने के बीच नरेन्द्र मोदी सरकार में पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा है कि रूसी आयात पर प्रतिबंध लगने पर भी भारत के पास तेल आयात के कई रास्ते है। उन्होंने कहा है कि अगर रूस पर टैरिफ प्रतिबंधों की वजह आपूर्ति प्रभावित होती भी है तो भारत वैकल्पिक स्त्रोतों से अपनी तेल जरूरतों को पूरा करने में पूरी तरह सक्षम है।

