स्टेशन से अटल सभागार हेमंत खंडेलवाल 50 जगह हुआ स्वागत, राजा मानसिंह तोमर और विजयाराजे सिंधिया की प्रतिमा पर माला की अर्पित


ग्वालियर. तिरूपति संपर्क क्रांति से 2.30 घंटे की देरी नवनियुक्त प्रदेशाध्चक्ष हेमंत खंडेलवाल ग्वालियर पहुंचने पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। इस बीच रिमझिम फुहार स्टेशन चारो लगे वाहनों की वजह से स्टेशन से अटल सभागार तक पहुंचने में 2 घंटे लगे। इस बीच उनका जगह -जगह जोरदार स्वागत किया तो वही दूसरी वाहन चालक जाम में फंसे दिखाई दिये गये।

स्टेशन पहुंचे राजा मानसिंह तोमर और सिंटी सेंटर स्थित विजयाराजे सिंधिया की प्रतिमा पर माला पहनाकर प्रहेमंत खंडेलवाल ने प्रणाम किया इसके साथ ही भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा भी पहुंचे। अटल सभागार में भाजपा कार्यकर्त्ताओं को संबोधित करने के पश्चात् रात 8 बजे वह कैंसर पहाडि़या स्थित कैंसर अस्पताल पहुंचेंगे और वहां पर 14वीं पुण्यतिथि पर स्वर्गीय शीतला सहायक को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद भजन संख्या में शामिल होने के बाद वह रात को ही रेल मार्ग से भोपाल लौट जायेंगे।

