ग्वालियर’-प्रयागराज एक्सप्रेस, ग्वालियर-भोपाल इंटरसिटी में अब 3 स्लीपर कोच 19 जुलाई से लगेंगे,
ग्वालियर. यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेल प्रशासन ने ग्वालियर-भोपाल इंटरसिटी एक्स्रप्रेस (12197/12198) और ग्वालियर-प्रयागराज एक्सप्रेस (11801/11802) में एक-एक अतिरिक्त स्लीपर कोच स्थाई रूप से जोड़ने का फैसला किया है। इससे अभी तक इन दोनों गाडि़यों में स्लीपर कोच की संख्या बढ़कर 3 हो जायेगी।
रेलवे ने बताया कि कोच वृद्धि 19 जुलाई 2025 से चरणबद्ध तरीके से लागू की जायेगी। गाड़ी संख्या 12198 ग्वालियर-भोपाल इंटरसिटी एक्सप्रेस और वापिसी गाड़ी संख्या 12197 भोपाल ग्वालियर इंटरसिटी एक्सप्रेस में 19 जुलाई से यह बदलाव प्रभावी होगा। वहीं, गाड़ी संख्या 11800ग्वालियर-प्रयागराज एक्सप्रेस में 20 जुलाई से और वापिसी गाड़ी 11802 प्रयागराज -ग्वालियर एक्सप्रेस में 21 जुलाई से स्लीपर कोच बढ़ाया जायेगा। इन गाडि़यों में अभी तक 19 आईसीएफ कोच होंगे। जिससे अधिक यात्रियों को सीट मिल सकेगी और रिजर्वेशन में भी राहत मिलेगी।
रेल प्रशासन ने कहा है कि यात्रियों की बढ़ती संख्या और सुविधाओं की जरूरत को देखते हुए समय-समय पर कोच वृद्धि जैसी व्यवस्था की जाती रहेगी। यात्रियों से अपील की गयी है। कि वह यात्रा से पूर्व आरक्षण की स्थिति की जांच कर ले और निर्धारित समय से पहले स्टेशन पहुंचे और इस निर्णय से खासतौर पर ग्वालियर, भोपाल, प्रयागराज और मध्य मार्ग के यात्रियों का लाभ मिलेगा और लम्बे समय से अतिरिक्त कोच की मांग कर रहे थे।

