LatestNewsराष्ट्रीय

मप्र के 10 पुलिस अधिकारियों को मिला उत्कृष्ट विवेचना का केंद्रीय गृहमंत्री पदक

भोपाल.  मध्य प्रदेश के 10 पुलिस अधिकारियों को उत्कृष्ट विवेचना के लिए वर्ष 2020 के ‘‘यूनियन होम मिनिस्टर्स मैडल फॉर एक्सीलेंस इन इंवेस्टीगेशन’’ अवार्ड प्रदान किया गया है।
केंद्रीय गृह मंत्रालय से जारी पत्र अनुसार एएसपी हंसराज सिंह, एसडीओपी पुन्नूसिंह परस्ते, टीआई श्सुनील शर्मा, संजीव कुमार चौकसे, प्रवीण कुमार कुमरे, गोपाल घासले, अरविंद सिंह तोमर तथा उपनिरीक्षक केवल सिंह परते, श्रीमती प्रीति पाटिल और श्रीमती दीप्ति मिश्रा को उत्कृष्ट विवेचना के लिए यह मैडल प्रदान किया गया है।
उल्लेखनीय है कि इस पदक की स्थापना 2018 में विवेचना में उच्च व्यावसायिक मापदण्डों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से की गयी है। इस वर्ष पूरे देश में 121 पुलिस अधिकारियों को इससे सम्मानित किया गया है। इनमें सर्वाधिक 15 अधिकारी सीबीआई के हैं। मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र के 10.10 अधिकारियों को यह पदक प्राप्त हुआ है जिससे राज्यों में इन राज्य के सर्वाधिक अधिकारी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *