LatestNewsराष्ट्रीय

बैंगलुरू पुलिस फायरिंग में 2 की मौत, 70 पुलिसकर्मी घायल, 2 थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू और 125 से अधिक गिरफ्तार

बैंगलुरू. मंगलवार की रात एक आपत्तिजनक फेसबुक पर पोस्ट को लेकर हिंसा हुई, एक पुलिस स्टेशन में आग लगा दी गयी और हालात को काबू करने के लिये पुलिस को फायरिंग करनी पड़ी। इसमें 2 लोगों की मौत हो गयी, वहीं 60 से अधिक पुलिस कर्मी घायल हो गये। इनमें से एक एपीसी भी शामिल है। हिंसा शहर के डीजे हल्ली और केजी हल्ली पुलिस थाना क्षेत्र में हुई है। फिलहाल यहां कर्फ्यू लगा दिया गया है। वहीं, पूरे बेंगलुरू में 144 धारा लगा दी गयी है। अभी तक 110 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
कांग्रेस विधायक का भतीजा नवीन गिरफ्तार
आरोप है कि कांग्रेस विधायक श्रीनिवास मूर्ति के भतीजा नवीन को एक समुदाय विशेष को लेकर आपत्तिजनक पोस्टकी। इससे एक समुदायल के लोग भड़क गये और शहर में दंगा कर दिया। कमिश्नर कमलकांत ने बताया कि आरोपी नवीन को गिरफ्तार कर लिया गया है कर्नाटक के गृहमंत्री बसवराज बोम्मई नेकहा है कि हिंसाग्रस्त क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है उपद्रवियों के खिलाफ कार्यवाही की जायेगी।
कांग्रेस विधायक के घर पर हमला और आगजनी
कांग्रेस विधायक श्रीनिवास मूर्ति के घर पर तोड़फोड़ और बाहर आगजनी की गयी है। गाडि़यों में आग लगा दी गयी। विधायक ने लोगों से हिंसा नहीं करने की अपील की है। उन्होंने वीडियो संदेश में कहा है कि मैं लोगों से अपील करता हूं कि कुछ उपद्रवियों की गलतियों के चलत हमें हिंसा में शामिल नहीं होना चाहिये।
भतीजे नवीन की फेसबुक आईडी हैक
कंग्रेस विधायक के भतीजे ने इस मामले में सफाई पेश की है। उसने कहा है कि उसका फेसबुक अकाउंट हैक हो गया था। उसने किसी भी धर्म का लेकर कोई टिप्पणी नहीं की है। विधायक मूर्ति ने भी भतीजे के बचाव में बयान जारी किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *