LatestNewsअंतरराष्ट्रीयराज्यराष्ट्रीय

मप्र ओलिंपिक संघ में विधायक रमेश मेंदोला अध्यक्ष व जबलपुर के दिग्विजय सिंह सचिव बने

जबलपुर. मध्य प्रदेश ओलिंपिक संघ का चुनाव होटल गुलजार में भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय की अध्यक्षता में आयोजित किया गया जिसमें इंदौर के विधायक रमेश मेंदोला को अध्यक्ष बनाया गया है जबकि जबलपुर के दिग्विजय सिंह को सचिव पद का दायित्व सौंपा गया है।
भारतीय ओलंपिक संघ के पर्यवेक्षक राजेंद्र भंडारी की उपस्थिति में चुनाव अधिकारी संजय सरवटे ने नए पदाधिकारियों की घोषणा की जिसमें उपाध्यक्ष पद पर प्रशांत सिंह, बीडी शर्मा, अनिल धूपर, ओम सोनी, विश्वास सारंग, मोहन यादव, संजय सेठ, संदीप जयसवाल एवं विजय पाल को बनाया गया है, जबकि संयुक्त सचिव के रूप में वीरेंद्र सिंह ठाकुर, डीके विद्यार्थी, विवेक एवं प्रशात कुशवाह को चुना गया। कोषाध्यक्ष का दायित्व एक बार फिर जीतू जिराती को सौंपा गया है। कार्यकारिणी सदस्यों में राजेंद्र ठाकुर, संजय यादव, श्रीकांत तिवारी, राजेश चौबे, लोक बहादुरा, बीएस राजपूत, सारिका गुप्ता आदि शामिल हुए, वहीं यह चुनाव 4 वर्ष के लिए आयोजित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *