मध्य प्रदेश में अगले साल खुलेंगे स्कूल, नया आदेश जारी
भोपाल. कोरोना संक्रमण के चलते मध्य प्रदेश में 30 दिसंबर तक कक्षा 1 से 10वीं तक के स्कूल नहीं खुलेंगे। इस संबंध में स्कूल शिक्षा विभाग ने आदेश जारी किए है। इस जारी आदेश के अनुसार पूर्व में दिए गए निर्देशों के मुताबिक डिजीटल मोड में कक्षाएं जारी रहेंगी। वहीं 9वीं से कक्षा 12वीं तक के छात्र स्कूल जाकर अपने डाउट क्लियर कर सकेंगे।
31 दिसंबर तक स्कूल बंद रखने का फैसला किया गया
इसके अलावा समय-समय पर विभागीय आदेश के अनुसार ऑनलाइन अध्यापन की गतिविधियां जाी रहेंगी। पहले चर्चा थी कि दीपावली के बाद स्कूल खोले जा सकते है लेकिन बाद में 30 नवंबर तक स्कूल बंद रखने के आदेश जारी किए गए और अब एक बार फिर 31 दिसंबर तक स्कूल बंद रखने का फैसला किया गया है।

