LatestNewsराज्य

भाजपा नेता के घर 1 करोड़ की डकैती, सोना-चांदी और 50 लाख से ज्यादा कैश ले गए

मुरैना. भाजपा नेता के घर मंगलवार रात डकैत घुस आए। कट्टे की नोक पर एक करोड से ज्यादा कीमत के सोने-चांदी के जेवर, कैश और 12 बोर की बंदूक ले गए। इस दौरान भाजपा नेता राजकुमार यादव के साथ उनकी सरपंच पत्नी मंजू यादव और दो बच्चे मौजूद थे।

इसी लोहे की सीढ़ी को मकान से लगाकर डकैत छत पर चढ़े।
हाथ-पैर बांधकर तिजोरी की चाबी ले ली
मामला जौरा के आलापुर गांव का है। भाजपा नेता राजकुमार यादव ने बताया कि मंगलवार रात करीब 1.30 बजे बदमाशों ने पहले रैकी की, फिर लोहे की सीढी लगाकर घर की छत पर चढे। चार लोग हथियार लेकर घर में घुसे और कुछ बाहर खडे थे। पुलिस को कॉल करने की कोशिश की तो कट्टा तान दिया। हाथ-पैर बांधकर तिजोरी की चाबी ले ली और सामान लूटकर फरार हो गए। जमीन की रजिस्ट्री के लिए घर में 50 लाख रुपए रखे हुए थे।

भाजपा नेता के घर में पूरा सामान बिखरा हुआ है। - Dainik Bhaskar

डकैत 1 करोड से ज्यादा का माल ले गए
ग्रामीण बोले अपराधियों में पुलिस का डर नहीं रहा है। भाजपा नेता राजकुमार यादव सरपंच के घर डकैती की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड जुट गई। लोगों ने घटना को लेकर आक्रोश जताया। स्थानीय लोगों ने बताया कि जौरा में पुलिस ढंग से गश्त नहीं करती। इसी कारण इतनी बडी डकैती हो गई। एसपी समीर सौरभ ने कहा कि डॉग स्क्वायड और फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट ने विजिट किया है। साइबर सेल भी इसमें लगी है। घटना बडी है और बहुत जल्द इस केस का खुलासा करेंगे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al holiganbet betparibu betparibu giriş casibom virüsbet kalebet perabet pashagaming virusbet perabet perabet giriş perabet perabet giriş egebet madridbet madridbet giriş imajbet imajbet giriş pashagaming giriş marsbahis marsbahis giriş