Latestअंतरराष्ट्रीयराज्यराष्ट्रीय

ब्रिटेन को भारत का करारा जवाब, अब ब्रिटेन से आने वाले यात्रियों को 10 दिन आइसोलेट होना पड़ेगा, आरटीपीसीआरटेस्ट पहले से जरूरी

नई दिल्ली. भारतीय यात्रियों पर ब्रिटेन में जारी कोरोना प्रतिबंध का भारत ने भी करारा जवाब दिया है। अब ब्रिटेन से आने वाले यात्रियों को भारत में 10 दिन आईसोलेट होना पड़ेगा। सरकार ने शुक्रवार को यह आदेश जारी किया है इसके अलावा यूके के लोगों को आरटीपीसीआर टेस्ट भी कराना होगा। आदेश के अनुसार यात्री को वैक्सीन के डोज लगे होने के बाद भी टेस्ट कराना ही होगा। ट्रैवलर्स को यात्रा शुरू करने से 72 घंटे पहले तक और आगमन के 8 दिन बाद आरटीपीसीआर टेस्ट कराना जरूरी होगा। यह आदेश आगामी 4 अक्टूबर से लागू होगा।

ब्रिटेन ने भी कोवीशील्ड को लेकर फंसा रखा है पेंच
ब्रिटेन ने भी कोवीशील्ड को मान्यता तो दे दी, लेकिन भारतीयों के लिए कुछ शर्तें जोड़ दीं। इस पर भारत ने नाराजगी भी जताई थी। नए नियमों के मुताबिक, कोवीशील्ड वैक्सीन के दोनों डोज लगवा चुके भारतीयों को ब्रिटेन पहुंचने पर अब भी 10 दिन क्वारैंटाइन रहना पड़ेगा और टेस्ट भी कराने पड़ेंगे। भारतीय नागरिकों ने ब्रिटेन के इस निर्णय को नस्लीय बताया था। इसके जवाब में ब्रिटेन ने कहा था कि उन्हें कोवीशील्ड लगवाने वालों से कोई परेशानी नहीं है। वे भारत के वैक्सीन सर्टिफिकेट पर भरोसा नहीं कर सकते।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *