बहन का जेठ ने किया ब्लात्कार, वीडियो बनाकर 7 साल से कर रहा था ब्लैकमेल, पति ने छोड़ा
ग्वालियर. एक महिला के साथ उसकी ही बहन के जेठ ने नशीला कोल्ड ड्रिक पिलाकर दुष्कर्म किया और इसके बाद बिस्तर पर अपने साथ उसके न्यूड फोटो और वीडियो बना लिये। यह वीडियो वायरल करने की धमकी देकर वह 7 वर्ष से महिला के शरीर को नोंच रहा था। इस बीच महिला दुष्कर्मी से गर्भवती भी हो गयी।
दुष्कर्म से गर्भवती हुई तो बेटी को जन्म दिया
उसने एक बेटी को भी जन्म दिया। घटना उपनगर मुरार में वर्ष 2014 से अभी तक के बीच की है। जब महिला के पति को घटना के बारे में पता लगा तो उसने महिला को छोड़ दिया। उसे घर से बाहर का रास्ता दिखा दिया। पति के व्यवहार से आहत महिला मुरार थाने पहुंची और बहन के जेठ पर दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग का मामला दर्ज करवाया है। जिसके बाद पुलिस ने तत्काल दविश देकर आरोपी को भागने से पहले पकड़ लिया है।
क्या है मामला
UP जालौन स्थित बंगरा निवासी 32 वर्षीय रजनी (बदला हुआ नाम) ने शिकायत की थी कि वर्ष 2014 में उसकी बहन के जेठ विशाल हरिया ने उसके पति को ग्वालियर में नौकरी दिलवाने बुलाया था। पति के साथ वह भी आई थी। वह मुरार के श्रुति की बगिया एयरटेल टॉवर के पास किराए का कमरा लेकर रहने लगे। एक दिन विशाल हरिया उसके घर आया और साथ में कोल्डड्रिंक लाया। कोल्डड्रिंक विशाल ने खुद पी और उसे भी पीने को दी, जिसे पीने के बाद वह अचेत हो गई और विशाल हरिया ने उसके साथ दुष्कर्म किया और उसके न्यूड फोटो और VIDEO बना लिए। वारदात के बाद आरोपी ने उसे धमकाया और उसे बदनाम करने की धमकी देकर उसके साथ हर दूसरे दिन शारीरिक शोषण करता रहा।

