LatestNewsराष्ट्रीय

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भू-संपत्ति मालिकों को (स्वामित्व) योजना के संपत्ति कार्ड वितरित योजना का करेंगे शुभारंभ

नई दिल्ली. ग्रामीण भारत में बदलाव के लिए बड़े सुधार की कोशिशों के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भू-संपत्ति मालिकों को (स्वामित्व) योजना के तहत संपत्ति कार्ड वितरित करने की योजना का शुभारंभ करेंगे। इस योजना के तहत लगभग एक लाख भू-संपत्ति मालिक अपने मोबाइल फोन पर एसएमएस प्राप्त होने वाले लिंक से संपत्ति कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। संबंधित राज्य सरकारें संपत्ति कार्ड का फिजिकल वितरण करेंगी।
ये राज्य लाभान्वित होंगे
6 राज्यों के 763 गांवों के लोग लाभान्वित होंगे जिसमें उत्तर प्रदेश के 346, हरियाणा के 221, महाराष्ट्र के 100, मध्य प्रदेश के 44, उत्तराखंड के 50 और कर्नाटक के 2 गांव शामिल होंगे। महाराष्ट्र को छोड़कर बाकी सभी राज्यों के लाभार्थी 1 दिन के अंदर फिजिकल कार्ड प्राप्त करेंगे जबकि महाराष्ट के भू-स्वामियों को संपत्ति कार्ड मिलने में 1 महीने का समय लग सकता है क्योंकि महाराष्ट सरकार संपत्ति कार्ड के लिए सामान्य शुल्क लागू करने का प्रबंध कर रही है।
अब लोन भी आसानी से मिलेगा
इस योजना से भू-संपत्ति मालिक अपने संपत्ति को वित्तीय संपत्ति के तौर पर इस्तेमाल कर सकेंगे। इसका इस्तेमाल लोन आदि के आवेदन समेत अन्य आर्थिक लाभ के लिए किया जा सकेगा। इस योजना का शुभारंभ करने के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कुछ लाभार्थियों से बात भी करेंगे। इस अवसर पर केंद्रीय पंचायती राज मंत्री भी उपस्थित रहेंगे। इस कार्यक्रम की शुरूआत सुबह 11 बजे होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al queenbet holiganbet casinoroyal betplay bahiscasino jojobet jojobet giriş avrupabet avrupabet giriş avrupabet güncel