Uncategorized

न्यायमूर्ति एसए धर्माधिकारी द्वारा विधिक जागरूकता कार्यक्रमों का शुभारंभ

ग्वालियर राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण उच्चतम न्यायालय नईदिल्ली एवं मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार आज 2 अक्टूबर को महात्मा गाँधी की जयंती के अवसर पर मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति एसए धर्माधिकारी द्वारा प्रभात फेरी एवं विधिक जागरूकता रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। यह रैली भारत की आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत 2 अक्टूबर से 14 नवम्बर तक आयोजित होने वाले विधिक जागरूकता कार्यक्रमों के तहत निकाली गई। यह प्रभात फेरी / विधिक जागरूकता रैली जिला न्यायालय परिसर से गश्त का ताजिया, राम मंदिर होते हुए कोर्ट परिसर में समाप्त हुई।
जिला न्यायालय भवन के हॉल में एक विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। विधिक जागरूकता शिविर के दौरान प्रधान जिला न्यायाधीश प्रेम नारायण सिंह द्वारा नालसा एवं सालसा द्वारा संचालित विभिन्न विधिक योजनाओं एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा विधिक सहायता एवं सलाह प्रदान किए जाने के संबंध में जानकारी दी गई। शिविर में विशेष न्यायाधीश जाकिर हुसैन द्वारा भी संबोधित कर जानकारी प्रदान की गई।
इस अवसर पर विधिक सेवा प्राधिकरण ग्वालियर के सचिव गालिब रसूल, जिला न्यायालय के न्यायाधीशगण, पैरालीगल वॉलेन्टियर, पैनल अधिवक्ता, न्यायालयीन कर्मचारीगण, एनएसएस, एनसीसी के छात्र, विधि छात्र तथा आम जन उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *