नरोत्तम और राकेश सिंह दिल्ली रवाना
भोपाल. प्रदेश अध्यक्ष की रेस में शामिल पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा और पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह भी दिल्ली रवाना हुए हैं। वे दिल्ली में दिग्गजों से मुलाकात करेंगे। बीजेपी जिलाध्यक्षों की पहली सूची जारी होने के बाद से ही प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी।
बीजेपी जिलाध्यक्षों की लिस्ट को लेकर एमपी में पेंच फंस गया है। सागर, ग्वालियर, इंदौर, रीवा सहित कई जिलों में दिग्गजों के बीच जिलाध्यक्षों के नामों पर सहमति न बन पाने के कारण अब दिल्ली में नए सिरे से मंथन होगा। शाम को बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा दिल्ली जाएंगे। दिल्ली में प्रदेश संगठन चुनाव की पर्यवेक्षक सरोज पांडेय, प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह, राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश के साथ चर्चा कर जिलाध्यक्षों की लिस्ट फाइनल करेंगे।

