नकली घी की बनने की सूचना पर फैक्ट्री में खाद्य टीम का छापा
ग्वालियर. सोमवार की शाम को पुलिस और फूड विभाग ने नकली घी बनाये जाने की सूचना पर जयश्री फूड्स नामक फैक्ट्री पर छापा मारा है। यहां पर काफी मात्रा में वनस्पति, रिफाइंड ऑयल व अन्य सामग्री मिली है। यहां पर घी जैसी दिखने वाली सामग्री तैयार पैकेट के रूप में मिली है।
खाद्य विभाग ने वहां मिले घी मतलब माइल्ड फैट घी की सैम्पलिंग की है। घी के पैकेट्स पर गुड फॉर हेल्थ लिखा है, जिसकी जांच फूड विभाग की टीम कर रही है। पुलिस ने फैक्ट्री से 250 और 500 ग्राम के पैकिंग मटेरियल भी बरामद किये गये हैं।
जयश्री फूड्स फैक्ट्री में तैयार हो रहा था नकली घी
ग्वालियर पुलिस को खबर मिली थी कि रानीपुरा इलाके में जयश्री फूड्स नाम की फैक्ट्री में नकली घी तैयार किया जा रहा था। इस घी को ग्वालियर शहर के साथ-साथ आसपास के शहरों में जा रहा था। जिस पर पुलिस ने एक टीम बनाकर सोमवार की शराम जयश्री फूड्स फैक्ट्री पर छापामार कार्यवाही की है। यहां काफी मात्रा में तैयार घी और पैकेजिंग सामग्री मिली है और साथ ही यहां वनस्पति के टीम, रिफाइंड के टीन पाये गये है। पुलिस की सूचना पर फूड विभाग का दल स्पॉट पर पहुंचा तो सैम्पलिंग की कार्यवाही की है। यहां बनने वाली सामग्री को कुकिंग मीडियम माइल्ड फैट कहते है। वह घी जैसा होता है। लेकिन शुद्ध घी नहीं होता है और न ही इस घी को खाने की सामग्री माना जाता है।
यह घी नहीं, पूजा में लगने वाला माइल्ड फैट
इस मामले में जयश्री फूड्स के संचालक व्यापारी सुनील शर्मा का कहना है कि पहले तो यह घी नहीं है। यह पूजन कार्य में लगने वाला माइल्ड फैट है। यह घी जैसा लगता है, लेकिन खाने में उपयोग नहीं होता है। यह वनस्पति व रिफाइंड ऑयल से बनता है। मैं कोई गैर कानूनी काम नहीं कर रहा हूं। मेरे पास माइल्ड फैट बनाने का सेन्ट्रल इंडिया का लाइसेंस है। सारे कागज मैंने फूड विभाग की टीम को दिखा दिए हैं।
फूड इंस्पेक्टर सतीश धाकड़ ने कहा
नकली घी की सूचना पुलिस से मिलने पर हम यहां पहुंचे थे। 3 से 4 किलो तैयार माल मिला है। उसका सैंपल लिया है। साथ ही वनस्पति और रिफाइंड ऑयल के टीन मिले हैं। व्यापारी के पास इसी स्पॉट पर फैक्ट्री का लाइसेंस भी उसने दिखाया है। सैंपल की जो रिपोर्ट आएगी उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

