Newsराष्ट्रीय

‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ बिल मंगलवार को लोकसभा में पेश होगा, BJP सांसदों को जारी किया गया व्हिप

नई दिल्ली. ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ से जुड़ा विधेयक लोकसभा में 17 दिसम्बर यानी कल मंगलवार को पेश किया जायेगा। केन्द्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल इस विधेयक को लोकसभा के पटल पर रखेंगे। इसे संविधान () विधेयक 2024 कहा जा रहा है। उधर, बीजेपी ने अपने सभी लोकसभा सांसदों क ो 17 दिसम्बर 2024 को सदन में उपस्थित रहने के लिये 3 लाइन का व्हिप जारी किया है। पार्टी ने कहा हैकि इस दिन संसद के दोनों सदनों में महत्वपूर्ण विधाई कार्यो पर चर्चा होगी।
कानून मंत्री सदन के पटल पर रखेंगे 2 विधेयक
केन्द्र सरकार ने ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की दिशा में कदम बढ़ा दिया गया है। इसके मद्देनजर केन्द्र सरकार मंगलवार को लोकसभा में ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ को लागू करने के लिये संसद में 2 अहम विधेयक पेश कराने वाली है।
पहला होगा संविधान संशोधन विधेयक
कानून मंत्री एक संविधान संशोधन विधेयक लायेंगे। जिसमें लोकसभा और विधानसभा चुनावों को एक साथ कराने के लिये संविधान के प्रमुख प्रावधानों में संशोधन का प्रावधान होगा। दूसरा केन्द्र शासित प्रदेश संशोधन विधेयक होगा। दूसरा विधेयक दिल्ली, पुडुचेरी और जम्मू कश्मीर जैसे केन्द्र शासित प्रदेशों के चुनाव चक्र को इस योजना के अनुरूप लाने के लिये पेश किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *