नए वैरिएंट पर मौजूदा वैक्सीन बेअसर, कोरोना की चौथी लहर आई तो 28 दिन रहेगी
नई दिल्ली. देश में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ रहे है। आज एक्टिव केसों की संख्या 1326 पहुंच गई है। वहीं मौतों की संख्या 14 हो गई है इनमें सबसे ज्यादा 6 मौतें महाराष्ट्र में है। उधर इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी कानपुर के डायरेक्टर प्रोफेसर मणींद्र अग्रवाल ने बताया कि 2022 के बाद नए वैरिएंट की वजह से कोविड पेशेंट कई बार बढे है लेकिन कोई गंभीर स्थिति नहीं देखी गई। मेरा अंदाजा है कि इस बार भी बहुत परेशान होने की जरूरत नहीं है। वहीं बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर ज्ञानेश्वर चौबे के अनुासर कोविड की चौथी लहर आती है तो उसका असर 21 से 28 दिन तक रहेगा। यह दूसरी लहर की तरह जानलेवा नहीं होगी।
नए वैरिएंट पर वैक्सीन का असर नहीं
प्रोफेसर ज्ञानेश्वर चौबे का कहना है कि जिन लोगों ने वैक्सीनेशन करवाया था, उन्हें भी सावधानी बरतने की जरूर है। इसकी वजह यह है कि वैक्सीनेशन नए वैरिएंट का असर होने से नहीं रोक सकता। हालांकि, वैक्सीनेशन की इम्यूनिटी अभी भी पूरी तरह से कमजोर नहीं हुई है। यह आपके शरीर को नए वैरिएंट से लड़ने में मदद जरूर कर सकती है।

