Uncategorized

दिल्ली से पकडकर लाये बदमाश ग्वालियर हाइवे से छत्तीसगढ़ पुलिस जवानों की कस्टडी से भागा

ग्वालियर. छत्तीसगढ़ पुलिस ग्वालियर वायपास पर जवानों को चकमा देकर भागा बदमाश 24 घंटे के बाद भी पुलिस के हाथ नहीं आया है। बदमाश को छत्तीगढ़ पुलिस दिल्ली से गिरफ्तार कर सड़क मार्ग से वापिस लौट रही थी।
बायपास स्थित एक होटल के पास पुलिस खाना खाने के लिये कुछ समय रूकी थी। इसी समय मौका पाकर बदमाश ने दौड़ लगा दी। ग्वालियर पुलिस ने गुरूवार की रात से छत्तीसगढ पुलिस की हिरासत से भागे बदमाश की तलाश कर रही है। लेकिन कोई कामयाबी नहीं मिली है। पुलिस ने शहर के हाइवे से लेकर हाइवे तक खंगाल दिया है। लेकिन बदमाश हाथ नहीं आया है।
बस व ट्रकों की ली तलाशी
हाईवे पर बदमाश की तलाश में पहुंची पुलिस ने यहां से गुजरने वाले ट्रक और बसों की तलाशी ली, लेकिन वह पुलिस के हाथ नहीं आया। इसके बाद पुलिस जिले के सभी थानों में बदमाश का हुलिया व फोटो पहुंचाया गया।
गलियों से लेकर हाईवे तक तलाश
चोर के हाथ से खिसकने की जानकारी छत्तीसगढ़ पुलिस ने अपने अधिकारियों को दी। इसके बाद अफसरों ने ग्वालियर एसएसपी धर्मवीर सिंह से संपर्क किया। ग्वालियर पुलिस मौके पर पहुंची। छत्तीसगढ़ और ग्वालियर पुलिस ने आस-पास की गलियों सहित हाईवे पर उसकी तलाश की, लेकिन वह पुलिस के हाथ नहीं आया। इसके बाद सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले गए लेकिन रात को कोई सुराग नहीं लगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *