ग्वालियर, धौलपुर और कुल्लू में बाढ़ जेसी स्थिति बनी, आईएमडी ने बताया कि 4 दिनों वर्षा का अलर्ट है

ग्वालियर. चम्बल-ग्वालियर संभाग में वर्षा मुसीबत बनी हुई है। डबरा-भितरवार के बाद अब ग्वालियर में भी बाढ़ जैसी स्थिति बन गयी है। ग्वालियर के वार्ड क्रमांक 61 में हबीपुरा गांव अलापुर डेम औवरफ्लो होने की वजह से टापू बन गया हे। यहां लगभग 200 से ज्यादा ग्रामीण अपने मवेशियों, खाने-पीने और गृहस्थी के सामन के साथ अब भी फंसे हुए है।
ग्वालियर एसटीएम अतुल सिंह ने कहा है कि एसडीआरएफ की टीमें रेस्क्यू करने में व्यस्त है। ग्रामीणों तक नांव के माध्यम से खाने-पीने की चीजें और दवायें पहुंचाई गयी है। कुछ ग्रामीणों को गांव से निकालकर सुरक्षित जगह पर पहुंचाया गया है। गांव में आधे मकान डूब चुके हैं। कुछ मकान शेष रह गये हैं। जो डूबने के कगार पर है। ग्रामीणों ने बताया है कि उन्होंने इस तरह की बाए ग्वालियर में 35 वर्ष पहले देखी थी।
मौसम विभाग (आईएमडी) ने आने वाले दिनों के लिये वेदर फोरकास्ट जारी किया है। जिसमें देश के विभिन्न राज्यों में तीव्र वर्षा और तापमान में उतार चढज्ञ़ाव की बात कहीं गयी है। देश में मौसम की स्थिति ऐसी बनी हुई है। कि कुछ हिस्सों में नदियां उफान पर है। कई इलाके बाढ़ की चपेट में है। वहीं कुछ जगहों पर लोगों को वर्षा का इंतजार है।
राजस्थान के धौलपुर में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए मदद के लिये सेना को बुलाया गया है। चम्बल काजल स्तर बढ़ने के चलते धौलपुर जिले में कई गांव टापू में तब्दील हो गये है। वहां सेना के जरिये मदद पहुंचाई जा रही है। इन गांवों में सेना की नावों के जरिये खाना और मेडीकल सुविधायें भेजी जा रही है।

