NewsUncategorized

थम नहीं मुर्शिदाबाद में हिंसा, उत्तेजित भीड़ ने पिता-पुत्र को मार डाला, धारा 163 लागू, बन्द है इंटरनेट

कोलकाता. वक्फ (संशोधन) कानून के विरोध में पश्चिम बंगाल के मुर्शियाबाद में शनिवार को भी हिंसा हुई। मुर्शिदाबाद में आज 2 लोगों की हत्या कर दी गयी। पुलिस सूत्रों अनुसार शमशेरगंज इलाके के जाफराबाद इलाके में हिंसक भीड़ ने पिता और पुत्र की हत्या कर दी। घटना शनिवार की दोपहर की है। जब भीड़ ने एक गांव पर हमला किया। इससे पहले मुर्शिदाबाद में शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद हिंसा भड़क उठी थी। हिंसा के बाद मुर्शिदाबाद बाद में धारा 163 लागू है। इंटरनेट बन्द है। पुलिस बीएसएफ का जबरदस्त पहरा है। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की गाडि़यों और एम्बूलेंस को निशाना बनाया था। इस दौरान भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने मुर्शिदाबाद में केन्द्रीय बलों की तैनाती की मांग को लेकर कलकत्ता हाईकोर्ट का रूख लिया है।
पहले भी सूती में भड़की थी हिंसा
मुर्शिदाबाद में शुक्रवार को हुई हिंसा के निशान अभी मिटे भी नहीं थे। उससे पहले आज भी हिंसा भड़क उठी। इस हिंसा में पिता-पुत्र की बेरहमी से हत्या कर दी गयी। आपको बता दें कि मुर्शिदाबाद के सूती में शुक्रवार को हिंसा की शुरूआत हुई थी। शुक्रवार की नमाज के बाद वक्फ कानून के खिलाफ हजारों लोग सड़कों पर उतर पड़े और एनएच-34 को ब्लॉक कर दिया। जब पुलिस ने नेशनल हाइवे से अवरोध हटाने की कोशिश की तो पुलिस के साथ भीड़ का टकराव हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al padişahbet padişahbet giriş