चंबल में रेलवे क्षेत्र के विकास व ग्वालियर को आइटी हब बनाने रेल मंत्री से मिले सिंधिया
ग्वालियर. ग्वालियर चंबल के रेलवे क्षेत्र के विकास और ग्वालियर को आईटी हब बनाने के लिए केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव से मुलाकात कर चर्चा की। सिंधिया ने रेल क्षेत्र के विभिनन प्रोजेक्ट, रेल लाइन विस्तार व ट्रेनों की संख्या बढाने जैसे विषयों को लेकर रेल मंत्री के सामने कई बिंदु रखे। केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने अपने मंत्रालय के भवन में सभी औपचारिक बैठक पूर्ण कर संध्या में रेल मंत्री से मिलने रेल मंत्रालय के कार्यालय पहुंचे।
ग्वालियर में आईटी शहर के संभावनाओं पर विशेष ध्यान दिलाया
केंद्रीय मंत्री ने क्षेत्र के कुछ स्थानों पर रेल लाइन की बढोतरी, कई नई ट्रेनों के परिचालन, कुछ पुरानी ट्रेन जो बंद हो गई उकना पुन परिचालन, कई ट्रेनों के क्षेत्र के स्टेशन पर रूकने व समय में बदलाव व मालगाडी के आने जाने व माल उतारने व चढाने को लेकर अधोसंरचना के निर्माण की मांग की है। केंद्रीय मंत्री ने ग्वालियर रेलवे स्टेशन के निर्माण की गति बढाने का आग्रह भी किया। केंद्रीय मंत्री ने आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव से ग्वालियर में आईटी शहर के संभावनाओं पर विशेष ध्यान दिलाया। ग्वालियर में आईटी पार्क में कंपनियों की स्थापना व शहर में आईटी कंपनियों को आकर्षित करने के लिए आईटी कान्क्लेव आयोजन कराने की भी मांग की। केंद्रीय मंत्री ने अश्विनी वैष्णव को ग्वालियर में कई आईटी कॉलेज के होने की बात बताई व उन्हें कहा ग्वालियर प्रतिवर्ष हजारों आईटी विषय से एक्सपर्ट बन रहे है इन्हें यहां कंपनियां स्थापित होने से रोजगार के और मौके मिलेंगे।
अश्वनी वैष्णव के सामने कई मांगों को रखा
2013 से चली आ रही मांग चंदेरी से ललितपुर वाया पिपरई 80 किलोमीटर ली नई रेल लाइन की स्वीकृति
बिरला नगर स्टेशन का हो पुनःनिर्माण, स्टेशन पर और ट्रेनों का ठहराव हो
गुना-अशोकनगर स्टेट हाईवे पर सिंहवासा रेलवे क्रॉसिंग पर नए आरओबी का निर्माण
झांसी- शिवपुरी से लेकर सवाई माधोपुर पर तक हो नई रेल लाइन का निर्माण
ग्वालियर गुना इंटरसिटी रात में भी चलाई जाए।
कोटा-इंदौर एक्सप्रेस गुना में रुके।
यह नई ट्रेनें चलाने का प्रस्ताव
ग्वालियर शिवपुरी-गुना-अशोकनगर से कटरा तक नई ट्रेन का संचालन।
उज्जैन-जसडीह (गोंडा – झारखंड)-पानाथेशन (झारखंड) वाया गुना – शिवपुरी ग्वालियर
कोटा- अयोध्या अथवा उज्जैन अयोध्या की नई ट्रेन (गुना-अशोकनगर- शिवपुरी होते हुए )
ग्वालियर-बेंगलुरु नई ट्रेन वाया शिवपुरी -गुना-अशोकनगर-बीना का परिचालन।

