दो पक्षों के बीच पथराव में 12 जख्मी, बच्चों के बीच विवाद में आये आमने-सामने दो समाज, मौके पर पुलिस तैनात
इन्दौर. महू में बच्चों के विवाद में 2 समाज के बीच झगड़ा हो गया। सोमवार की देर रात दोनों तरफ से पथराव किया गया। जिसमें 12 लोग घायल हो गये है। मौके पर पुलिस ने पहुंचकर विवाद का शांत कराया। यहां मंगलवार को पुलिस बल तैनात कराया गया। मामला न्यू गुराडिया गांव का है। कोतवाली थाना प्रभारी संजय द्विवेदी ने बताया कि न्यू गुराडिया गांव में पासी समाज और आदिवासी समाज के बीच कुछ दिनों से विवाद चल रहा है।
सोमवार की रात एक नाबालिग बर्थडे पार्टी कर घर जा रहा था। इसी बीच आदिवासी समाज के नाबालिगों ने उससे मारपीट की। पासी समाज को पता चला तो विवाद बढ़ गया। एएसआई दीपक राठौड़ ने बताया कि घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया है। क्रॉस एफआईआर दर्ज की गयी है। मामले में कुल 15 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है।
एक-दूसरे पर लगाये आरोप
पासी समाज के लोगों ने बताया कि आदिवासी समाज के लोग झुण्ड बनाकर आये और हमारे घरों पर पथराव करने लगे। घरों के बाहर लगे सीसीटीवी भी तोड़ दिये। वहीं, आदिवासी समाज ने बताया है कि पासी समाज के लोग आये दिन विवाद करते हैं। राम में हथियार लेकर हमारे घरों में घुसे और तोड़फोड़ कर दी।
पथराव में यह घायल हुए
पासी समाज के आशीष केथवास, राजू केथवास, चेतन केथवास, बच्चू केथवास, दिलीप केथवास, सक्कू बाई केथवास और गुड्डू केथवास घायल हुए हैं।
आदिवासी समाज के संतोष बारिया, महेंद्र कोरिया, कोमल कोरिया, अंकित कोरिया और शुभम कोरिया घायल हुए हैं।
[web_stories title=”false” excerpt=”false” author=”false” date=”false” archive_link=”true” archive_link_label=”https://newsmailtoday.com/?p=80232″ circle_size=”150″ sharp_corners=”false” image_alignment=”left” number_of_columns=”1″ number_of_stories=”3″ order=”DESC” orderby=”post_title” view=”circles” /]

