ग्वालियर यातायात व्यवस्था सुधारने के लिये बनाई जा रही 13 पार्किंग में से टीएंड सीपी 2 पर जताई सहमति

ग्वालियर. मुख्य बाजार महाराज बाड़े पर डिवाइडरों ने और अव्यस्थित व्यवस्था से यातायात बिगड़ रहा है और ऐसे में कोई यात्रा या जुलूस निकल जाये तो 2 घंटे तक बाड़े के जाम दो पहिया वाहन फंस जाते हैं और चार पहिया वाहनों को निकलने में घंटों लग जाते हैं। शहर की यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिये लगातार चल रहे तो प्रयास किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंच पा रहे है। 2 महीने पहले यातायात पुलिस के अधिकारियों ने शहर का भ्रमण कर 12 स्थानों पर पार्किंग बनाने का प्रस्ताव नगरनिगम के पास भेजा था। उनके इस प्लान पर टाउन एंड कंट्री प्लानिंग ने आपत्ति लगाते हुए सिर्फ 2 स्थानों पर ही पार्किंग की सहमति दी है। तकनीकी अधिकारियों का कहना है कि रोड किनारे पार्किंग की व्यवस्था कर रोड का मूवमेंट प्रभावित नहीं किया जा सकता। इन 2 स्थानों पर जल्द ही पेड पार्किंग बनायी जायेगी।
ल्गातार बढ़ रही वाहनों की संख्या की वजह से शहर की याताया व्यवस्था लड़खड़ा गयी है प्रमुख मार्गो पर आये दिन यातायात जाम की स्थिति बनती है। खासतौर से कोई जुलूस या यात्रा के दौरान तो बाजारों में जाम लग जाता है जो घंटों बाद तक वाहन चालकों के लिये परेशानी की वजह बनती है। पुराने बाजारों में सबसे बड़ी समस्या पार्किंग की है। यहां पार्किंग के लिये पर्याप्त जगह न होने की वजह वाहन रोड़ किनारे पार्क किये जाते हैं। इससे यातायात प्रभावित होता है। इस समस्या के समाधान के लिये यातायात पुलिस ने शहर के अलग-अलग ठिकानों में 13 स्थान चिन्हित किये थे। वहां पार्किंग की व्यवस्था की जाना थी। इनका प्रस्ताव एएसपी याताया अभिनव चौकसे की ओर से निगमायुक्त किशोर कन्याल को भेजा गया थाि। निगमायुक्त ने उक्त प्रस्ताव को प्रशासक आशीष सक्सैना की ओर भेज दिया है। उन्होंने इस पर टाउन एंड कंट्री प्लानिंग के संयुक्त संचालक वीके शर्मा का अभिमत मांगा तो उन्होंने 2 स्थानों पर पार्किंग बनाने की ही सलाह दी है।
इन्हें पार्किंग बनाया जा सकता है प्रस्ताव भेजा
इंदरगंज क्षेत्र में दिगम्बर जैन से कलरबार के सामने तक, धर्मशाला से रेसीडेंसी होटल तक , गिर्राज मंदिर से पुराने हाईकोर्ट तक, गिर्राज मंदिर पार्किंग से गिर्राज पपार्क तक, पाटनकर चौराहे के दाहिनी ओर दौलतगंज चौकी सेे पहले दाहिनी ओर नाग देवता मंदिर से पहले आर्शीवाद शोरूम के सामने, बाड़ा बैंक के सामने बाड़ा बैंक से ऑरनम शोरूम तक, ऑरनम शोरूम से सर्राफा चौकी तक, स्काउट गेट से गोरखी स्कूल तक, जैन पेट्रोल पंप से पद्मा वि़द्यालय के बाई ओर और मल्टीलेवल पार्किंग से सरवटे मंदिर तक।
2 जगहों की मिली स्वीकृति
याताया पुलिस द्वारा चिन्हित किये गये। 13 स्थानों में से टाउन कंट्री एंड प्लानिंग ने सिर्फ 2 जगहों पर पार्किंग पर सहमति दी है। इनमें दौलतगंज में नागदेवता मंदिर से पिछले हिस्से में और गजराराजा स्कूल के पास निगम मार्केट के बेसमेट में पार्किंग बनायी जा सकती है। इंदरगंज और पाटनकर बाजार क्षेत्र में पार्किंग पर आपत्ति दर्ज कराई है।
टीएंड सीपी ने 2 जगहों की दी सहमति
न्गरनिगम की ओर से शहर में पार्किंग स्थलों को लेकर राय मांगी गयी थी। क्षेत्र के हिसाब से 2 स्थानों पर पार्किंग बनाने पर सहमति दी है। शेष स्थानों पर पार्किंग बनाने के लिये कुछ सुझाव दिये हैं।
वीके शर्मा, संयुक्त संचालक, टीएंडसीपी
पूर्व से चिन्हित किये गये पार्किंग के स्थानों पर आपत्ति आने के बाद अब पुनः से बैठक कर नये स्थानों पर चिन्हित किये जायेंगे।
अभिनव चौकसे, एएसपी, यातायात पुलिस

