LatestNewsराज्य

ग्वालियर में प्रॉपर्टी डीलर ने चलती कार में बहनों से की छेड़छाड़, विरोध करने पर कार कंट्रोल खोकर टकराई

ग्वालियर. पार्टी देने के बहाने दो बहनों को लाए नशेडी प्रॉपर्टी डीलर ने चलती कार में छेडछाड कर दी। जब बहनों ने इसका विरोध किया तो कार अनियंत्रित होकर रोटरी से टकरा गई जिसमें दोनों बहनों सहित प्रॉपर्टी कारोबारी और उसका साथी घायल हो गए। घटना विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के मुखर्जी पेट्रोल पंप के पास अशोक स्तंभ के पास बीती रात साढे बारह बजे की है। घटना के बाद वहां से गुजर रहे राहगीरों ने घायलों को उपचार के लिए एक निजी अस्पताल पहुंचाया जहां एक बहन की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर बहनों की शिकायत पर फरार आरोपी के खिलाफ छेडछाड सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
ग्वालियर में पार्ट टाइम जॉब कर रही थी दोनों बहनें
दतिया की रहने वाली 18 और 20 वर्षीय दोनों बहनें ग्वालियर के थाटीपुर इलाके में रहकर पढ़ाई और पार्ट-टाइम जॉब कर रही हैं। करीब दो महीने पहले 18 वर्षीय बहन प्रॉपर्टी कारोबारी आशीष जैन के ऑफिस में काम करती थी। काम के दौरान आशीष जैन ने उसके साथ गलत हरकत की, जिससे तंग आकर उसने नौकरी छोड़ दी। नौकरी छोड़ने के बाद भी आशीष उसे कॉल कर अपने पास बुलाने का दबाव बनाता था। जब वह मना करती, तो आशीष उसकी बड़ी बहन को कॉल करता था। बीती रात आशीष जैन ने उन्हें पार्टी के लिए होटल चलने का प्रस्ताव दिया। अपने दोस्त कुलदीप के साथ वे बहनों को टीगेदर होटल ले गए, जहां उन्होंने शराब पी और दोनों बहनों को भी शराब पिलाने की कोशिश की।
जब देर रात हो गई और बहनों ने घर वापस जाने की जिद की, तो आशीष जैन उन्हें अपनी ब्रेज़ा कार (क्रमांक MP07 ZK 3364) में लेकर लौटने लगा। उसने बड़ी बहन को आगे और छोटी बहन को पीछे बैठाया। इसके बाद आशीष ने कार की रूफ खोल दी और बड़ी बहन के साथ गलत हरकत करने लगा। जब बहनों ने इसका विरोध किया, तो आशीष का पैर एक्सीलेटर पर चला गया और कार लहराते हुए अशोक स्तंभ से टकरा गई। 20 वर्षीय बहन कार से उछलकर बोनट पर गिर गई और गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद अन्य राहगीरों ने घायलों को उपचार के लिए एक निजी अस्पताल पहुंचाया था। मामले का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल बहनों की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet güncel giriş grandpashabet grandpashabet güncel grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet holiganbet giriş jojobet giriş holiganbet güncel giriş holiganbet giriş sahabet onwin casibom giriş casibom casibom giriş casibom matbet matbet giriş casibom casibom giriş amgbahis amgbahis giriş casibom casibom giriş jojobet jojobet giriş perabet perabet giriş holiganbet holiganbet giriş matbet matbet giriş superbetin superbetin giriş supertotobet supertotobet giriş superbetin superbetin giriş supertotobet supertotobet giriş imajbet imajbet giriş perabet perabet giriş coinbar coinbar giriş klasbahis klasbahis giriş ngsbahis ngsbahis giriş matbet matbet giriş mavibet mavibet giriş nakitbahis nakitbahis giriş marsbahis marsbahis giriş interbahis interbahis giriş mariobet mariobet giriş betpas betpas giriş artemisbet artemisbet giriş betsmove betsmove giriş restbet restbet giriş egebet egebet giriş https://yourfilterconnection.com/ grandpashabet