MP विधानसभा का बजट सत्र 10 मार्च से, 11 से 13 के बीच पेश हो सकता है बजट
भोपाल. मप्र विधानसभा का बजट सत्र 10 मार्च से शुरू होगा। 24 मार्च तक चलने वाले सत्र में सिर्फ 9 बैठकें होंगी। इसके अलावा बाकी 6 दिन अवकाश रहेगा। राज्यपाल मंगुभाई पटेल की स्वीकृति के बाद बजट सत्र की अधिसूचना जारी कर दी गई है। बजट 11 से 13 मार्च के बीच पेश किया जा सकता है। बजट सत्र 24 से 25 फरवर को आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के चलते 10 मार्च से शुरू होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समिट की शुरूआत करने 24 फरवरी को भोपाल आने वाले है इसलिए मोहन सरकार ने समिट के बाद बजट सत्र बुलाने का फैसला किया है।
10 मार्च को राज्यपाल के अभिभाषण से शुरुआत
विधानसभा में मोहन यादव सरकार का यह पहला पूर्ण बजट होगा। राज्यपाल मंगुभाई पटेल के अभिभाषण के साथ सत्र शुरू होगा। इसी दिन अभिभाषण पर कृतज्ञता प्रस्ताव भी आएगा। इसके बाद 11 से 13 मार्च तक सदन में बैठकें और विधेयकों पर चर्चा होगी।

