LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

ग्वालियर में दीपावली आज, पुलिस, फायर ब्रिगेड, जेएएच अलर्ट

ग्वालियर. शहर में आज दीपावली की धूम है, त्योहार की खुशी हर तरफ देखते ही बन रही है पर इन सभी के बीच कुछ डिपार्टमेंट अलर्ट मोड में आ गए है। पुलिस प्रशासन, जयाारेग्य अस्पताल समूह, जिला अस्पताल व सिविल अस्पताल में इमरजेंसी सेवाएं शुरू हो चुकी है। फायर ब्रिगेड ने अपने मुख्य स्टेशन, सब स्टेशन के अलावा शह के विस्तार को देखते हुए 10 से ज्यादा पॉइंट पर अलर्ट पॉजिशन में फायर ब्रिगेड व दमकल अमला तैनात किया है। जयारोग्य अस्पताल समूह में इमरजेंसी सेवा में 24 घंटे डॉक्टर ड्यूटी पर रहेंगे। डॉक्टरों की आठ-आठ घंटे की राउंड द क्लॉक ड्यूटी लगाई गई है। डेढ हजार जवानों के अलावा 53 पॉइंट पर डायल 112 अलर्ट पॉजिशन में तैयार है। सभी विभागों ने हेल्प लाइन नंब जारी कर दिए है। कोई भी परेशानी होने पर इन नंबर पर संपर्क किया जा सकता है। दावा है कि पांच से 10 मिनट में मदद पहुंचेगी।
34 फायर ब्रिगेड अलर्ट अलर्ट पर
छीपावली को देखते हुए 3 बुलेट, 2 एम्बुलेंस समेत 34 फायर ब्रिगेड दीपावली पर अलर्ट पोजिशन में है। फायर स्टेशन सिटी सेंटर के अलावा महाराज बाडा और मुरार सब फायर स्टेशन पर फायर ब्रिगेड तैनात कर दी गई है। गिरवाई में थोक आतिशबाजी और मेला ग्रांउड पर फुटकर आतिशबाजी बाजार लगे होने पर यहां अस्थायी फायर सब स्टेशन बनाए गए है जो 24 घंटे हर स्थिति पर नजर रख रहे है। फायर ब्रिगेड के कंट्रोल रूम पर जैसे ही कोई घटना की सूचना मिलेगी नजदीकी फायर ब्रिगेड दो से पांच मिन टमें स्पॉट पर पहुंचकर हालात पर काबू करेंगी इसके बाद बैकअप फायर ब्रिगेड पहुंचेगी।
24 घंटे मुश्तैद रहेगी पुलिस
पुलिस पहले ही अलर्ट मोड पर है। दीपावली पर शहर की सुरक्षा व्यवस्था के लिए 1500 से ज्यादा जवान और अफसर पर जिम्मेदारी है। पुलिस कंट्रोल रूम 24 घंटे काम करता है और दीपावली पर निगरानी के लिए निरीक्षण स्तर का अफसर तैनात रहेगा। पुलिस का कंट्रोल रूम भी 24 घंटे शहर में निगरानी कर रहा है। इसके अलावा 53 पॉइंट पर पुलिस की 112 सेवा अलर्ट पॉजिशन में तैनात है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *