LatestNewsराज्य

ग्वालियर में 17 साल की लड़की की दोस्त ने बर्बाद कर दी जिंदगी, होटल में बनाया MMS

ग्वालियर. एक 17 साल की लड़की के साथ दो साल तक रेप किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी ने दोस्त बनकर लड़की को धोखा दिया और बेहोश कर रेप करते हुए उसका एमएमएस बना लिया। इसी एमएमएस को वायरल करने की धमकी देकर वो दो साल से लड़की को ब्लैकमेल कर रहा था और उसे लगातार अपनी हवस का शिकार बना रहा था।
बेहोश कर रेप, बनाया एमएमएस
ग्वालियर के विश्वविद्यालय थाना इलाके में रहने वाली 17 साल की लड़की ने पुलिस में सुमित परिहार नाम के युवक के खिलाफ रेप की शिकायत दर्ज कराई है। लड़की ने पुलिस को बताया है कि उसकी मुलाकात सुमित परिहार से साल 2022 में पहली बार हुई थी। सुमित मेहलगांव इलाके में रहता था। फिर दोनों के बीच मोबाइल पर बातचीत होने लगी और 21 अक्टूबर 2022 को सुमित उसे ग्वालियर के सिटी सेंटर स्थित द स्काई होटल लेकर गया। जहां कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर उसे बेहोश कर दिया और उसके साथ रेप किया इतना ही नहीं सुमित ने रेप करते वक्त उसका एमएमएस भी बना लिया।
आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल जब्त
पीड़ित लड़की के मुताबिक आरोपी सुमित एमएमएस को वायरल करने की धमकी देकर बीते करीब दो साल से उसके साथ रेप कर रहा था। 1 जून को भी आरोपी ने होटल में बुलाकर उसके साथ रेप किया। सुमित की हरकतों से तंग आकर लड़की ने बीते दिनों परिजन को पूरी सच्चाई बताई और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। लड़की की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी सुमित को गिरफ्तार कर लिया है और उसका मोबाइल भी जब्त कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *