Newsमप्र छत्तीसगढ़

ग्वालियर पुलिस का त्योहारों के मद्देनज़र सतर्कता अभियान

ग्वालियर -त्योहारों के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह द्वारा आज शहर के प्रमुख बाजारों में भ्रमण किया गया। इस दौरान महाराज बाड़ा एवं सराफा बाजार क्षेत्र में एसएसपी ने अन्य पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ कोतवाली थाना क्षेत्र में पैदल भ्रमण कर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था का जायजा लिया।
महाराज बाड़ा एवं सराफ बाजार तथा दौलतगंज क्षेत्र में ASP अनु बेनीवाल के मार्गदर्शन में DSP यातायात अजीत सिंह चौहान, यातायात थाना कंपू प्रभारी धनंजय शर्मा एवं थाना प्रभारी कोतवाली मोहिनी वर्मा तथा अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों द्वारा लगातार पैदल भ्रमण कर यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने हेतु दुकानदारों को अपना सामान सड़क पर न रखने एवं सड़क किनारे अनावश्यक वाहन पार्क न करने की समझाइश दी जा रही है, ताकि आमजन को यातायात में किसी प्रकार की असुविधा न हो।
मुरार सदर बाजार में ASP विदिता डागर अन्य स्टाफ के साथ पैदल किया भ्रमण
ग्वालियर शहर के थाना मुरार सराफा बाजार, सदर बाजार में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती विदिता डागर, नगर पुलिस अधीक्षक मुरार श्रीअतुल कुमार सोनी, मुरार थाना प्रभारी, थाटीपुर थाना प्रभारी, यातायात प्रभारी एवं अन्य स्टाफ के साथ बाजारों में पैदल भ्रमण किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *