ग्वालियर के गोला का मंदिर पर लगा जाम
ग्वालियर. सबसे महत्वपूर्ण गोला का मंदिर चौराहा गुरूवार की दोपहर 12 से 1.30 बजे के बीच यातायात पूरी तरह से जाम था। मुरैना और भिंड की तरफ से आने वाला यातायात ठहर गया। मुरैना, भिण्ड की ओर से आने वाले मरीजों की एम्बूलेंस भी जाम में फंस गयी। आपको यह बताना भी जरूरी है कि मंघाराम फैक्ट्री के सामने बने फुटपाथ पर ट्रेवल्स वालों ने कब्जा कर लिया है। जिससे पैदल चलने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में अगर कोई फुटपाथ पर चलना चाहे भी तो नहीं चल सकता है बावजूद के ट्रेवल्स वाले लोगों से अभद्रता करते हुए देखे जा सकते है।
बच्चों की स्कूल भी बसे भी जाम में फंसी
इस समय स्कूल से बच्चों को छोड़ने जा रही बसें और एम्बूलेंस जाम फंसी थी। ऐसे में देखने होगा कि नगर निगम के मदालखत दस्ता को फुटपाथ पूरी तरह से खाली कराने होंगे। जिससे लोग फुटपाथ चल कर आगे निकल सकें।

