ग्रामीणों ने मगरमच्छ को साईकिल सं बांधकर घुमाया
झांसी. भरोसा गांव में 2 दिन पूर्व सड़क पर चलता हुआ दिया मगरमच्छ को स्थानीय लोगों ने दबोचा है। सोमवार की शाम को खेत के पास बड़े गड्डे में झाडियों में छिपकर बैठा थाि। ग्रामीणों की नजर पड़ी तो उसको पकड़ लिया। फिर साईकिल पर बांध कर मगरमच्छ को गांव में घुमाया गया। इसका वीडियो भी सामने आया है।
आगे-आगे मगरमच्छ और पीछे-पीछे सैकड़ों लोग आते हुए दिखाई दे रहे है और बाद में वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर मगरमच्छ को बेतवा नदी में छोड़ दियाि। हालांकि ग्रामीणों ने बताया है कि अभी गांव के आसपास और मगरमच्छ है।
पहले 4 फोटो देखिए-




मगरमच्छ से दहशत में था पूरा गांव
रविवार शाम को मोंठ तहसील के भरोसा गांव के नाले के पास एक विशाल मगरमच्छ नजर आया था। वह सड़क किनारे घात लगाकर बैठा था। जब बाइक सवार दो युवक निकले तो बाइक की रोशनी में मगरमच्छ नजर आया। इससे दोनों घबरा गए और बाइक रोक ली। कुछ देर तक मगरमच्छ बैठा रहा, फिर सड़क पर चलकर झाड़ियों की तरफ भाग गया था। इसके बाद वन विभाग की टीम एक्टिव हो गई थी। नाले में जाल बिछाया गया था।सोमवार शाम को नाले से करीब 400 मीटर दूर देवेंद्र के खेत के पास बड़े गड्ढ़े में मगरमच्छ नजर आया। वो झाड़ियों में छुपकर बैठा था। खेत पर गए किसानों की नजर पड़ी तो पूरा गांव एकत्र हो गया। रस्सी से बांधकर मगरमच्छ को बाहर निकाला गया।

