Newsराजनीतिराष्ट्रीय

कुशीनगर में नकली नोटों की तस्करी का खुलासा, मास्टरमांइड सपा नेता समेत 10 गिरफ्तार

कुशीनगर. यूपी के कुशीनगर में नकली नोट का व्यापार करने वाले एक बड़े अंर्तराष्ट्रीय गैंग का खुलासा किया गया है। जहां से जाली नोटों की तस्करों में समाजवादी पार्टी के नेता समेत 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। सपा की लोहिया वाहिनी का राष्ट्रीय सचिव रफी खान उर्फ बब्लू गैंग का मास्टरमाइंड है। रफी खान का नेपाल-बिहार-यूपी व सीमावर्ती इलाकों में नकली नोट का व्यापार का नेटवर्क था।
पकड़े गये 10 आरोपियों में नौशाद खान भी सपा के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ का उपाध्यक्ष बताया जा रहा है। पकड़े गये सभी 10 आरोपियों की पहचान औरंगजेब, मोहम्मद रफी, नौशाद खान, परवेज इलाही उर्फ कौंसर, शेख जमालुद्दीन, अफरीदी रेहान खान उर्फ सद्दाम, मोहम्मद रफीक उर्फ बबलू खान, हाशिम खान और सिराज हशमती के रूप में की गयी है। मामले में जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि बिहार के सिवान का रहने वाले जितेन्द्र यादव और गोपालगंज का मनीष कुमार व कमरूद्दीन सहित 4 अभी भी फरार चल रहे है। फरार आरोपियों की गिरफ्तार की जा सके। इसके लिये गिरफ्तार किये गये आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने दावा करते हुए कहा है कि फरार आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा।
5.62 लाख रूपये नकली नोट जब्त
स्कैनर और प्रिंटर की मदद से सपा की लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव मोहम्मद रफीक खान उर्फ बबलू की सरपरस्ती में ही जाली नोट का व्यापार नेपाल के रास्ते किया जाता था। कुशीनगर के तमकुहीराज थाना इलाके से पुलिस ने 5.62 लाख रूपये के नकली नोट, 1.10 लाख के असली नोट और 3 हजार नेपाली मुद्दा के साथ 10 देसी तमचा, 4 सुतली बम, 2 नेपाली सिम सहित 26 फर्जी दस्तावेजों पर खरीदे गये सिम भी इनके कब्जे से जब्त किये गये है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *