Newsमप्र छत्तीसगढ़राष्ट्रीय

DRDO ने ओडिशा तट पर ऐसी मिसाइल का सफल परीक्षण किया, दुनिया को दहलाने वाली मिसाइल टेस्ट में पास

नई दिल्ली. जो दुनिया भर के देशों को चौंकाने वाला है। भारत ने परमाणु सक्षम अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल (ICBM) का पहला सफल परीक्षण किया है। हालांकि डीआरडीओ ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है, पर जो जानकारी आई है उसके मुताबिक शुक्रवार की शाम यह परीक्षण किया गया है।
लंबी छलांग-आईसीबीएम की रेंज है 12 हजार किमीचुनिंदा देशों के पास
अभी तक सिर्फ 4 देशों अमेरिका, रूस, चीन और उत्तर कोरिया के पास ICBM तकनीक है और उन्होंने 12 हजार किलोमीटर से अधिक रेंज वाले ICBM तैनात भी कर रखे हैं। फ्रांस-ब्रिटेन के बाद ऑपरेशनल परमाणु हथियार संपन्न पनडुब्बी लॉन्च बैलिस्टिक मिसाइल (SLBM) है। अब भारत ने ICBM क्लब में शामिल होने की दिशा में कदम बढ़ा दिया है। भारत के यह क्षमता हासिल करने के बाद अमेरिका सहित दुनिया के कई देश मिसाइल की मारक क्षमता में आ जाएंगे।
मतलब क्या है…
आईसीबीएम तकनीक होने का सीधा सा मतलब यह है कि परमाणु हमले का जवाब देने की क्षमता हासिल कर लेना जिससे दुनिया के किसी भी देश को पहले हमले से रोका जा सकता है। यह एक जटिल रॉकेट प्रोपल्शन, गाइडेंस सिस्टम और री एंट्री तकनीक में महारत को भी दर्शाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *