अरूण चौहान घायल शॉर्ट एनकांउटर में , 2 बदमाश भी गिरफ्तार
ग्वालियर. सर्राफा व्यापारी से 17 लाख रूपये की लूट होने के बाद बाइक सवार 3 बदमाशों ने कारोबारी पर फायरिंग की और बैग छीन कर मौके से फरार हो गये थे। सराफा व्यापारी के पैर में गोली लगी थी। घटना सोमवार की रात की है इसके एवज में सुबह 7 बजे बदमाशों को शॉर्ट एनकाउंटर में दबोचा है। एक आरोपी के घुटने में गोली लगी है। घायल बदमाश का नाम अरूण चौहान है इसके साथ ही दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
आपको बता दें कि सोमवार की रात 10 बजे सराफा व्यापारी चाहत सोनी महाराजपुरा कुशवाह मार्केट में अपनी श्रीरामराजा ज्वेलर्स शॉप पर ताला लगा रहा था। पिता पुष्पेन्द्र सोनी डिवाइडर के उस पार बेटे का इंतजार कर रहा था। चाहत के पास पिट्ठू बैग था। जिसमें 200 ग्राम सोना और एक लाख नगद कैश रखा हुआ था। चाहत ताला लगाकर जैसे ही निकला तो बाइक सवार 3 बदमाश आये। एक ने फायरिंग की गोली पैर में लगने से भाग नहीं पाया और वह घटनास्थल पर ही गिर गया। बदमाश ने बैग छीना और मोटरसाईकिल पर बैठकर भाग निकले।
इस घटना के तत्काल बाद आईजी ग्वालियर अरबिद सक्सैना ने इस लूट की घटना को चुनौती के रूप में लिया और घटनास्थल से लुटेरों पर तत्काल 10 हजार रूपये का इनाम घोषित किया। सुबह 7 बजे पुलिस ने पकड़ने का प्रयास किया तो बदमाशों ने फायर ठोंका इसके जबाव में पुलिस गोली चलाई तो बदमाश के घुटने गोली लगने पुलिस जिला अस्पताल में आरोपी को उपचार के भर्ती करा दिया है।

